लखनपुर में चलाया गया संघन वाहन जांच अभियान

लखनपुर में चलाया गया संघन वाहन जांच अभियान

लखनपुर सितेश सरदार:– लखनपुर नगर पंचायत थाना के सामने स्थानीय पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में दर्जनों वाहनों की जांच की गयी। जानकारी के अनुसार लखनपुर पुलिस ने 9 फरवरी दिन बुधवार की संध्या लगभग 5 बजे देर शाम तक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। एमबी एक्ट के तहत 19 वाहनों में संभल शुल्क 6300 की कार्यवाही की गई। वाहन जांच अभियान में लखनपुर थाना प्रभारी संदीप कौशिक के निर्देश पर पुलिस विभाग के अरुण गुप्ता, नवल किशोर दुबे, देवेन्द्र, सहित अपने दल बल के साथ थाना के समीप मुस्तैद थे। लखनपुर पुलिस सभी आने जाने वाले दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों के कागजात की जांच बारीकी से कर रहे थे। थाना प्रभारी संदीप कौशिक के नेतृत्व में चले वाहन जांच के दौरान दो पहिया वाहनों का टैक्‍स इन्सुरेंस ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य कागजातो की जांच की गई। उन्होंने वाहन चालको को शराब पी कर वाहन नही चलाने, मास्क एवं हेलमेट पहन कर वाहन चलाने की हिदायत दी गई। वाहन के कागजात नहीं थे उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया। पुलिस की सख्ती देखकर नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वाले खासकर युवाओं में खौफ देखा जा रहा है।