CM Sai Road Show : रोड शो के बाद गरजे सीएम विष्णुदेव साय, कांग्रेस सरकार को लेकर कही ये बात ....

छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीएम बनने के बाद आज पहली बार रायगढ़ पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। रायगढ़ के कबीर चौक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिलेवासियो ने जोश भरे नारो और पुष्प गुच्छ से किया अपने नए मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

CM Sai Road Show : रोड शो के बाद गरजे सीएम विष्णुदेव साय, कांग्रेस सरकार को लेकर कही ये बात ....
CM Sai Road Show : रोड शो के बाद गरजे सीएम विष्णुदेव साय, कांग्रेस सरकार को लेकर कही ये बात ....

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीएम बनने के बाद आज पहली बार रायगढ़ पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। रायगढ़ के कबीर चौक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिलेवासियो ने जोश भरे नारो और पुष्प गुच्छ से किया अपने नए मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद रहे।

रोड शो के बाद सीएम साय ने बड़ा बयान दिया है। सीएम साय ने कहा कि, सीएम बनने के बाद पहली बार रायगढ़ पहुंचा। जनता ने अभूतपूर्व स्वागत किया, मैं अभिभूत हूं। मैं जनता का आभारी हूं। जनता के विश्वास में खरा उतरने का प्रयास करूंगा। पिछली सरकार घोटाले की सरकार रही, चावल ही नहीं अनेकों घोटाले पिछली सरकार ने की। पीएम मोदी ने पांच किलो प्रति व्यक्ति चावल देने की जो घोषणा की थी उसे पांच साल के लिए बढ़ा दिया है। अब 2028 तक गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ गरीबों को मिलेगा।