CM भूपेश का दिल्ली दौरा: CM भूपेश आज जाएंगे नई दिल्ली…. कल कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में करेंगे शिरकत…. संगठन में फेरबदल के आसार.... उत्तरप्रदेश चुनाव के साथ उपचुनावों पर होगी चर्चा.......

CM भूपेश का दिल्ली दौरा: CM भूपेश आज जाएंगे नई दिल्ली…. कल कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में करेंगे शिरकत…. संगठन में फेरबदल के आसार.... उत्तरप्रदेश चुनाव के साथ उपचुनावों पर होगी चर्चा.......

रायपुर 15  अक्टूबर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 15 अक्टूबर को नई दिल्ली के दौरे पर जाएंगे। मुख्यमंत्री बघेल आज शाम 6 बजे रायपुर की डब्ल्यू.आर.एस. कालोनी में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद वे 6.45 बजे रावण भाठा मैदान पहुंचेंगे और वहां दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल रात्रि 7 बजे रावणभाठा मैदान से कुम्हारी जिला दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। वे 7.15 बजे कुम्हारी, 7.40 बजे चरौदा और 7.55 बजे भिलाई-03 में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से आज रात्रि 10 बजे विमान से रवाना होकर 11.35 बजे नई दिल्ली पहुुंचेंगे और छत्तीसगढ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 16 अक्टूबर को होने वाले CWC की बैठक में शामिल होंगे। 16 अक्टूबर को होने वाली सीडब्ल्यूसी की बैठक के संबंध में पुनिया ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के चुनाव को लेकर चर्चा होगी। वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के ऊपर चर्चा होगी। छत्तीसगढ़ के परफॉर्मेंस के संबंध में चर्चा को लेकर कोई एजेंडा नहीं है, लेकिन बातचीत के दौरान विषय मेंशन किया जा सकता है।

बैठक में उत्तरप्रदेश, पंजाब सहित कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ-साथ उपचुनावों की रणनीति बनाई जाएगी। राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव भी आ सकता है, क्योंकि लंबे समय से कांग्रेस के नेता राहुल को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग कर चुके हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी यह प्रस्ताव रख चुके हैं। बैठक में संगठन में फेरबदल पर भी बात हो सकती है।