CM नाराज : ट्रिपल मर्डर पर CM भूपेश ने जताई नाराजगी , पुलिस अधिकारियों की ली क्लास, लाॅ एंड आर्डर की स्थिति पर भड़के….सीनियर अफसरों से बोले...ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी ,जल्द गिरफ्तारी करने आईजी और एसपी को दिए निर्देश……..

CM नाराज : ट्रिपल मर्डर पर CM भूपेश ने जताई नाराजगी , पुलिस अधिकारियों की ली क्लास, लाॅ एंड आर्डर की स्थिति पर भड़के….सीनियर अफसरों से बोले...ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी ,जल्द गिरफ्तारी करने आईजी और एसपी को दिए निर्देश……..

 

रायपुर, 9 सितंबर 2021। अंबिकापुर के तिहरे हत्याकांड से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेहद नाराज हैं। आज उन्होंने गृह और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ लॉ एंड आर्डर की समीक्षा की। सीएम ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

सीएम लाॅ एंड आर्डर की स्थिति को देख भड़क उठे. उन्होंने सरगुजा आईजी और एसपी को आरोपियों की हो जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने एसीएस होम सुब्रत साहू और इंटेलीजेंस चीफ डाक्टर आनंद छाबड़ा के साथ समीक्षा बैठक की है.

 

 

 

आपको बता दे की आज अंबिकापुर में बुधवार देर रात बदमाशों ने एक परिवार के तीन सदस्यों की गला रेत कर हत्या कर दी। मरने वालों में महिला, उसका 10 साल का बेटा और ससुर हैं। बच्चे का शव घर से करीब 50 मीटर दूर मिला। वहीं थोड़ी दूर पहले ससुर का शव पड़ा था। महिला का शव घर के अंदर से मिला है। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का है।

 

 

 

लैंगा गांव निवासी कलावती सिरदार (27) अपने 10 साल के बेटे चंद्रिका सिरदार के साथ रहती थी। पड़ोस में ही उसका ससुर मेघूराम सिरदार (50) भी अकेले रहता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने कलावती के घर से करीब 50 मीटर दूर एक बच्चे को सड़क किनारे लेटे देखा। पास में गए पता चला कि बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। उसके पेट में भी धारदार हथियार से वार करने से आंते तक बाहर आ गई थीं।

 

 

 

संदिग्ध आरोपी हिरासत में, शरीर पर मिले खून के धब्बे

 

 

 

इसके बाद ग्रामीण कलावती के घर की ओर बढ़े तो वहां घर से करीब 10 मीटर की दूरी पर मेघूराम सिरदार का शव पड़ा था। घर के अंदर कलावती की लाश थी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो कलावती का शव कमरे में जमीन पर पड़ा था। तीनों की गला रेत कर हत्या की गई थी। घर का सारा सामान भी बिखरा पड़ा था। पुलिस ने इस मामले में एक ग्रामीण को हिरासत में लिया है। उसके चेहरे और शरीर पर खून के धब्बे मिले हैं। फिलहाल जांच जारी है।

 

 

 

ग्रामीणों ने बताया कि मेघूराम के 4 बेटे हैं, लेकिन सब अलग-अलग रहते हैं। कलावती के पति भजन सिरदार की 3 साल पहले मौत हो चुकी है। उसने जहरीला पदार्थ पीकर जान दे दी थी। इसके बाद से कलावती घर में ही शराब बनाकर बेचने लगी। इसके चलते ग्रामीणों का भी घर में आना-जाना लगा रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब 2-3 बजे चिल्लाने की आवाज सुनी थी, लेकिन लगा कि कोई ऐसे ही शोर कर रहा होगा, इसलिए कोई गया नहीं।