शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने ली नानगुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक...

आगामी चुनाव में संगठन को मजबूत बनाने पर की चर्चा...

जिलाध्यक्ष मौर्य ने ब्लॉक अध्यक्षों को समन्वय व सामंजस्य पर जोर देते हुए पार्टी की विचारधारा को जनजन तक पंहुचाने किया निर्देशित....

जगदलपुर : आज बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी के शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने  नानगुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अंतर्गत सभी ब्लाक अध्यक्षों की महत्त्वपूर्ण बैठक ली...आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने हेतु संगठन को मजबूती प्रदान करने चर्चा की...जिलाध्यक्ष मौर्य ने ब्लॉक अध्यक्षों से चुनावी रोड मेप तैयार कर अमल करने के लिए कहा।

बैठक में संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मौर्य ने कहा कि कांग्रेस सदस्यता अभियान के तहत जिस जिस कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर सदस्य बनाये हैं उनकी मेहनत व्यर्थ नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक संवैधानिक पार्टी है तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखती है..सभी कार्यकर्ता आपसी सामंजस्य एवं समन्वय बनाकर सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाए. मौर्य ने कहा कि मैं भी कांग्रेस पार्टी का साधारण कार्यकर्ता हूं. मुझे भी कांग्रेस पार्टी ने छात्र जीवन से आज दिन तक कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने ब्लॉक के समस्त कांग्रेसजन से एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने की अपील की...