लखनपुर क्षेत्र गिरजाघरों सहित आसपास के चर्च में मसीह समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस

लखनपुर क्षेत्र गिरजाघरों सहित आसपास के चर्च में मसीह समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस

लखनपुर सितेश सिरदार:–लखनपुर क्षेत्रों के गिरजाघरों जमदरा, बिनिया, जूनाडीह,अरगोती, लोसांगी, सहित आसपास के कई गांव के चर्च में 25 दिसंबर दिन शनिवार को बड़े ही धूमधाम से मसीह समाज द्वारा क्रिसमस पर्व मनाया गया। लखनपुर क्षेत्र के विभन्न चर्च में यीशु के जन्मदिन पर प्रार्थना सभाएं हुईं। उनके जन्मदिन की खुशियां मनाते हुए क्रिसमस कैरोल भी गाए। मसीह समाज द्वारा चर्च में बाइबल पढ़ने के साथ ही लोगों को विशेष संदेश भी दिए गए। इस मौके पर बड़ों से लेकर बच्चे तक पूरे उत्साह में थे। ठंड के बावजूद चर्ज गिरजाघर में प्रभु का जन्म होते ही उत्साह देखते बन रहा था। साथ ही प्रभु यीशु के प्रेम के संदेश से लोगों को अवगत कराते हुए सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने की अपील की। प्रभु का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही मोमबत्तियां जलाकर लोगों ने रोशनी की। वहीं लखनपुर मिशन स्कूल मोर्निंग स्टार सहित कई स्कूलों में नन्हें मुन्ने बच्चों ने यीशु के जन्म से संबंधित नाटक और संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्कूल व कई गांव में सांता क्लॉज ने बच्चों को टॉफियां बांटी। जबकि गिरजाघरों में बहुत ही सुंदर तरीके से कुमकुम आदि से क्रिसमस ट्री सजाए गए। जो आकर्षण का केंद्र रहे। आसपास के कई चर्चो मे सुबह से ही प्रार्थना सभा हुई। इस मौके पर चर्चो में बाइबल के संदेश दिए। इस मौके पर चर्च में आए लोगों को प्रभु यीशु के दिए गए संदेश सुनाए।

लखनपुर मिशन चर्च सहित आसपास के क्षेत्रों में चर्ज में भी मसीह समाज के द्वारा क्रिसमस पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। चर्च से जुड़े लोग सुबह से ही कैरोल गाने लगे थे। चर्च परिसर को बेहद खूबसूरती से सजाया गया था। गिरजाघरों के अलावा घर क्रिसमस ट्री, फूल पौधों, क्रिब, उपहार और गुब्बारों से सजाया गया था। युवक यवुतियां प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां साझा कर रहे थे। 

 

स्कूल में धूमधाम से मना क्रिसमस डे

जीवन ज्योति मिशन स्कूल के साथ साथ कई स्कूल के छात्राओं के द्वारा हर्षोल्लास से क्रिसमस मनाया। इस मौके पर स्कुल के छात्रों ने एक स्पेशल असेम्बली भी की। जिसमें उन्होंने क्रिसमस कैरोल गाया। बच्चों ने विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित कीं। छात्रों ने कविताएं भी सुनाईं और प्यार तथा स्नेह के साथ रहना सिखाया। लखनपुर के आसपास के छात्रों ने गांव के स्कूलो में बच्चों ने क्रिसमस डे को बड़े उल्लास के साथ मनाया।

 

क्रिसमस के साथ नए साल की दी बधाई

क्रिसमस के साथ नए साल की बधाईयां भी दी गई इस तरह के त्योहार हमें खुशियां बांटना सिखाते है। सभी बच्चों ने एक दूसरे को क्रिसमस के साथ ही नए साल 2022 की भी बधाई भी दी।