चितापुर,डोड़रेपाल, छिन्दावाड़ा,पकनार,चन्द्रगिरी शक्ति केंद्र की बैठक संपन्न




05 शक्ति केंद्र स्तरीय बैठक संपन्न
28 पोलिंग के प्रत्येक बूथ पर 25 सदस्यों का हुआ सत्यापन
भाजपा से प्रभावित होकर कांग्रेस के 82 कार्यकर्ताओ ने भाजपा मे किया प्रवेश
जगदलपुर / दरभा। दरभा के डोडरेपाल मे 05 शक्तिकेंद्र के 28 पोलिंग बूथ स्तरीय बैठक रविवार को भारतीय जनता पार्टी दरभा मण्डल द्वारा किया गया।
बूथ स्तर मे किये कार्यक्रम का आरंभ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
पूर्व मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सरकार ने कोई भी विकास कार्य नहीं किया।03 साल मे कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ को पीछे धकेल दिया है। हर किसान नाराज है,सब को एक होने की जरुरत है और आने वाले 2023 के चुनाव मे कांग्रेस को सबक सीखना है। रकबा को कम कर रही है। बिजली हाफ नहीं हुआ,बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल रहा है।तेदुपत्ता खरीदी नहीं हो रहा है,नरेंद्र मोदी जी मे हर घर को गैस दिया, हर घर को छत दिया।भूपेश सरकार प्रधानमंत्री आवास का पैसे रोक दिये है।आवास बनना बंद हो गया है, आयुष्मान कार्ड बंद हो गया है,केंद्र सरकार की समस्त योजनाओं को भूपेश सरकार बंद कर दिया है।2023 मे भाजपा की सरकार बनने पर केंद्र की सभी बंद योजनाओं को चालू किया जायेगा।
प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा 25 कार्यकर्त्ता हर बूथ की रीढ़ है,पूरी जिम्मेदारी आपके ऊपर है,हर मतदान केंद्र मे 25 कार्यकर्त्ता बनाना है, पन्ना प्रमुख भी बनाना है।किसानो के हित मे डॉ रमन सिंह की सरकार हमेशा खड़ी रही,कांग्रेस गंगा जल की कसम खाकर सरकार मे आई है,झूठी सरकार है।2023 मे विधानसभा चुनाव है, कांग्रेस को सबक सिखाने की जरुरत है। कांग्रेस कभी भारत माता की जय नहीं कहती।कांग्रेस सरकार स्वसहायता समूह का कर्जा माफ करेंगे वो भी नहीं किये।
पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप ने बूथ लेबल पर 25 कार्यकर्ताओ का सत्यापन किया,भाजपा के कार्यकर्त्ता से कहा चित्रकोट विधानसभा मे 01 लाख 14 हजार वोट है, हर व्यक्ति तक पहुंचने की जरुरत है, हमारी सरकार से अनेको विकास कार्य किये है।
लेकिन झूठ बोल कर कांग्रेस सरकार बनी उनको सबक सिखाने की जरुरत है। जनता को छलने का काम किया है। पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष समुन्दसाय कच्छ ने कहा भाजपा की मजबूती के लिए बूथ को मजबूत करने की जरुरत है। प्रत्येक बूथ मे भाजपा का कमल खिलाना है।भाजपा की सभी योजनाओं को कांग्रेस सरकार बंद कर दिया है। इस सरकार का विरोध करना है।युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने युवा कार्यकर्ताओ मे ऊर्जा का संचार किया।2023 भाजपा की सरकार बनना तय है, अभी से मजबूती के साथ सामने आने की जरुरत है।
भाजपा से प्रभावित होकर कांग्रेस के 82 कार्यकर्ताओ ने भाजपा मे प्रवेश किया।जिसमे प्रमुख रूप से मंगल पोयम, सोमारु पोयम, दिनेश कश्यप, कमल साय, मंगल राम, टीबरुयादव, सम्पत कश्यप, कमल कश्यप, लखमनी सारदुल, सीतामणि क़वाशी,मालती, रघुनाथ, मंगलू, रुपधर नाग थे।
कार्यक्रम का संचालन देवी बेंजाम ने किया आभार हरी प्रशाद कश्यप ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से बुधराम करटम, बाबुल नाग, फूलसिंह सेठीया, विनायक गोयल,लछीन यादव, भोला श्रीवास्तव, sangram सिंह राणा, रितेश जोशी, रोहित कश्यप,शेख सिद्धक्की, जानकी राव, रैतूराम बघेल, बावन वट्टी, संतोष बघेल, तिलोत्मा बघेल, दुर्जन कश्यप, सुकलू, अनतराम, कामदेव नागआदि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।