बिग CG न्यूज: 12 साल के बच्चे ने ऑनलाइन गेम के चक्कर में शिक्षक मां के उड़ाए 3.22 लाख रुपए…. आकउंट से 278 बार हुआ ट्रांजेक्शन…. ऑनलाइन गेम से लगी बड़ी चपत.... गेम को अपडेट करने खरीदता था हथियार…. फिर हुआ ये....

बिग CG न्यूज: 12 साल के बच्चे ने ऑनलाइन गेम के चक्कर में शिक्षक मां के उड़ाए 3.22 लाख रुपए…. आकउंट से 278 बार हुआ ट्रांजेक्शन…. ऑनलाइन गेम से लगी बड़ी चपत.... गेम को अपडेट करने खरीदता था हथियार…. फिर हुआ ये....

कांकेर। एक महिला को तीन महीने में 3.22 लाख रुपए गंवाने पड़े। महिला के ही 12 साल के बच्चे ने गेम के लेवल को अपग्रेड करने के चक्कर में इस गेम में इस्तेमाल होने वाले हथियार खरीद डाले। मामला कांकेर जिले के पंखाजूर थाना क्षेत्र का है। रकम महिला के खाते से कटी तो उन्होंने ऑनलाइन ठगी की आशंका में FIR दर्ज कराई। बैंक से पता चला खाते से लिंक मोबाइल नंबर से ही रुपए ट्रांजैक्शन किए गए हैं। 

 

इन रुपयों का इस्तेमाल ऑनलाइन गेम खेलने और गेमिंग लेवल को अपग्रेड करने में किया गया है। दरअसल पीवी-12 मिडिल स्कूल में टीचर शुभ्रा पाल के खाते से 8 मार्च से 10 जून के बीच 278 बार ट्रांजैक्शन हुआ। इस दौरान उनके खाते से 3.22 लाख रुपए निकल गए। इसे लेकर उन्होंने 11 जून को थाने में शिकायत की। 

 

खास बात यह रही कि रुपए निकलने के लिए उनके मोबाइल पर एक बार भी OTP नहीं आया। ऐसे में इसे शातिरों का ऑनलाइन ठगी करने का नया तरीका मानकर पुलिस ने जांच शुरू की। मोबाइल से महिला का बेटा ही 'फ्री फायर' गेम खेलता था, लिहाजा उससे पूछताछ की गई। तब असलियत उजागर हुई। जांच में पता चला कि क्षेत्र के कई बच्चे इस गेम की गिरफ्त में है। उनमें से भी कई ने ऐसे ही ऑनलाइन हथियार खरीदे हैं।