बिग CG न्यूज: निगम-मंडल नियुक्ति को लेकर CM भूपेश का बड़ा बयान.... जल्द हो सकती है कुछ नियुक्तियां.... इंतजार जल्द खत्म होने के CM भूपेश ने दिये संकेत.... देखें क्या कुछ कहा.....




रायपुर। कांग्रेस भवन पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में संकेत दिये है। नियुक्तियां का इंतजार कर रहे कांग्रेस नेताओं का इंतजार खत्म हो सकता है। हालांकि अभी फिलहाल कुछ ही नियुक्तियां होगी, बाकी नियुक्तियों के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि निगम-मंडलों नें नियुक्तियों को लेकर प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा हुई है। कुछ नियुक्तियां जल्द हो सकती है। हालांकि कुछ नियुक्तियां अभी थोड़े दिन बाद होगी।
पिछले ढाई साल से कई कांग्रेस नेता निगम-मंडल में नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। ढाई साल बाद भी नियुक्तियां नहीं होने को लेकर कुछ नाराजगी की खबरें भी आ रही थी, हालांकि प्रदेश प्रभारी ने कल रायपुर पहुंचने पर मीडिया से बातचीत में नाराजगी की बातों को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में किसी भी तरह की कोई नाराजगी नहीं है। नियुक्तियां अभी किन-किन निगम, मंडलों व आयोगों में होगी, इस पर सस्पेंस बना हुआ है।
विधानसभा चुनाव 2023 की चुनौतियाें से निपटने की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर लौट आई है। सरकार के ढाई साल पूरा होने पर भाजपा हमलावर है। इसी पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने अपने पदाधिकारियों को अपडेट करने के लिए प्रशिक्षण सत्र शुरू किया है। प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, इस प्रशिक्षण शिविर को बूथ लेवल तक लेकर जाना है। प्रशिक्षण के पहले दिन 50-50 मिनट के चार सत्र बनाए गए हैं।