BIG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष का निधन, मनोज मंडावी को आया हार्ट अटैक, शोक की लहर.....

Chhattisgarh Vidhan Sabha Deputy Speaker Manoj Mandavi dies of heart attack रायपुर।

BIG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष का निधन, मनोज मंडावी को आया हार्ट अटैक, शोक की लहर.....
BIG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष का निधन, मनोज मंडावी को आया हार्ट अटैक, शोक की लहर.....

Chhattisgarh Vidhan Sabha Deputy Speaker Manoj Mandavi passed away 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन की खबर है। हार्ट अटैक से निधन हुआ बताया जा रहा है। निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है। मनोज सिंह मंडावी का जन्म 14 नवम्बर 1964 में हुआ। निर्वाचन क्षेत्र भानुप्रतापपुर रहा। 

 

समाज सेवा, खेल, संगीत एवं आध्यात्मिक में रुचि रही। 1998 में प्रथम बार म.प्र. विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे। 2019 में उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विधान सभा बने थे। फ्रांस, नीदरलैंड, जर्मनी एवं ब्रुसेल्स की विदेश यात्रा लिए। भानुप्रतापपुर से विधायक मनोज मंडावी थे। तीसरी बार के विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष थे।

 

मनोज मांडवी का आज तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। धमतरी के सर्किट हाउस में वे रुके थे। सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया। डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंडावी बस्तर के प्रभावशाली नेता थे। निधन की खबर से राजनीतिक जगत सकते में है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री मंडावी वरिष्ठ आदिवासी नेता थे। उन्होंने नवगठित छत्तीसगढ़ के गृह राज्यमंत्री और विधानसभा के उपाध्यक्ष सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया और प्रदेश की सेवा की। वे वर्ष 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के तथा वर्ष 2013 और 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। 

 

श्री मंडावी छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष भी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनोज सिंह मंडावी आदिवासी समाज के बड़े नेता थे। वे आदिवासियों की समस्याओं को विधानसभा में प्रभावशाली ढंग से रखते थे। श्री मंडावी आदिवासी समाज की उन्नति और अपने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहे।

 

प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने मनोज सिंह मंडावी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।