CG- शिक्षक आंदोलन: राजधानी में नहीं मिली अनुमति... मोर्चा ने बदली रणनीति... 20 फरवरी को जिला मुख्यालय में होगा प्रदर्शन... वर्चुअल बैठक में हुआ निर्णय.....

Chhattisgarh Teacher Demonstration, Permission not given in capital, Morcha changed strategy

रायपुर। पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा के राजधानी में प्रांतीय धरना प्रदर्शन को अनुमति नहीं मिली। मोर्चा ने रणनीति बदली। केवल प्रमुख पदाधिकारी राजधानी में धरना देंगे। 20 फरवरी का आंदोलन जिला मुख्यालयों में केन्द्रित होगा। जिला पदाधिकारी अब जिला प्रशासन को 20 जनवरी के धरना प्रदर्शन की सूचना देंगे। आज पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा में सम्मलित सभी संगठनों के प्रांतीय पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक आहूत की गई

आगामी 20 फरवरी के जंगी प्रदर्शन की तैयारी की जानी थी।किंतु प्रशासन ने न राजधानी में धरना की अनुमति दी। आज की बैठक को सम्बोधित करते हुए मोर्चा के प्रांतीय संचालकगण वीरेंद्र दुबे,संजय शर्मा,केदार जैन,विकास राजपूत ने समवेत स्वर में कहा कि प्रशासन की अनुमति न देने से हमारा आंदोलन रुकने वाला नही है, हम अपनी मांगों को लेकर अडिग हैं। 20 फरवरी को राज्य में न होकर अब यह जंगी प्रदर्शन छत्तीसगढ़ के समस्त जिला मुख्यालयों में आयोजित होगा। 

जिसकी तैयारी आज ही समस्त जिलाध्यक्ष प्रारम्भ कर दिए हैं। मोर्चा के समस्त प्रान्त संचालको ने प्रदेश के समस्त शिक्षकों से अपील किया है कि हमारी रणनीति बदली है, आक्रोश नही। अब यह जंगी प्रदर्शन राजधानी की जगह जिला मुख्यालयों में किया जावेगा,जिसमे प्रत्येक LB संवर्ग के शिक्षक साथी अपनी सहभागिता प्रदान करे।