छ.ग Raipur : सूची देखकर बनाए दिन की कार्ययोजना जाने आज दो मार्च को शहर मे है क्या खास।

छ.ग Raipur : सूची देखकर बनाए दिन की कार्ययोजना जाने आज दो मार्च को शहर मे है क्या खास।

 NBL, 02/03/2022, Lokeshwer Prasad Verma,.. रायपुर। इस खबर के माध्यम से हम आपको दो मार्च 2022 को होने जा रहे प्रमुख आयोजनों से अवगत करा रहे हैं। इस दिन राजधानी में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से 12वीं परीक्षा प्रारंभ की जा रही है, पढ़े विस्तार से...। 

पहला पर्चा हिंदी का होगा। कोरोना काल में यह पहली बार है जब बोर्ड परीक्षार्थी जहां से पढ़े होंगे वहीं परीक्षा केंद्रों पर बैठकर परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह नौ बजे से शुरू होकर दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी।

उपवास काल सुबह से

मसीही समाज का 40 दिवसीय उपवास काल का उत्सव सुबह सात बजे से शुरू होगा। चर्चों में विशेष आराधना की जाएगी।

बुजुर्गों के लिए क्लीनिक सुबह 10 बजे

बुजुर्गों के लिए निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच सियान जतन क्लिनिक के माध्यम से गुढ़ियारी और भाठागांव स्वास्थ्य केंद्र में की जाएगी। क्लीनिक सुबह 10 बजे से शुरू करेंगे।अन्य आयोजनों में यूनियन क्लब में टेनिस टूर्नामेंट में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

सफाई व्यवस्था निरीक्षण- नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण - सुबह सात बजे

रोका-छेका- नगर निगम के नेतृत्व में मुख्य सड़कों पर रोका-छेका अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत मवेशियों को पकड़कर गोठान ले जाएंगे। अभियान - सुबह आठ बजे से.. 

वार्डों का दौरा- नगर निगम बिरगांव के महापौर नंदलाल देवांगन विभिन्न वार्डों की सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे - सुबह आठ बजे से ।

डे नाइट टीकाकरण- जिला अस्पताल पंडरी और शहीद स्मारक भवन स्थित टीकाकरण केंद्र में दो पालियों में कोरोना महामारी का टीकाकरण - सुबह आठ बजे से

12वीं परीक्षा - छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा - सुबह - नौ बजे से.. 

मसीही समाज का उपवासकाल, चर्च में आराधना - बुधवार से शुरू होगा मसीही समाज का 40 दिवसीय उपवासकाल, आराधना - सुबह 8 बजे

गोंडवाना कप- यूनियन क्लब में आल इंडिया टेनिस एसोसिएशन की ओर से - सुबह नौ बजे

सियान जतन क्लिनिक- गुढ़ियारी और भाठागांव के स्वास्थ्य केंद्र में बुजुर्गों का निश्शुल्क जांच एवं उपचार - सुबह 10 बजे से.. 

हेल्प लाइन नंबर 18002334363 में- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल में सुनेंगे विद्यार्थियों की समस्याएं - सुबह 10.30 बजे से.. 

चर्चा- डा. भीमराव आंबेडकर अस्पताल में वरिष्ठ डाक्टर कोरोना महामारी को लेकर चर्चा करेंगे - सुबह 11 बजे से.. 

बैठक- जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर बैठक - सुबह 11.30 बजे

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर- अमलेश्वर स्थित श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में उच्च शिक्षा विभाग और पंडित रविशंकर शुक्ला परिसर में शाम 3:30 बजे से हाेगी।