CG पति-पत्नी की मिली लाश: पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या.... पति ने जंगल में लगाई फांसी.... पत्नी घर गई और झूल गई फंदे पर.... फैली सनसनी.....
Chhattisgarh husband wife suicide hanging police investigation dead bodies




Chhattisgarh husband-wife suicide by hanging
कांकेर (Kanker)। रावघाट थाना क्षेत्र में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी (husband-wife suicide by hanging) कर ली है। पुलिस (police) अब जांच (investigation) कर रही है। दोनों शवों (dead bodies) को बरामद करने के बाद पोस्टमॉर्टम (Postmortem) के लिए भेजा गया। बाद में पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटना के बाद से ही गांव में मातम पसर गया है। दोनों महुआ (Mahua) बीनने के लिए जंगल गए थे। इस दौरान पति पहले फांसी पर झूल गया। इसके बाद पत्नी घर गई और वह भी फंदे पर झूल गई है।
आतुरबेड़ा निवासी रस्सु राम नुरेटी (25) का गांव की रसाय नुरेटी (22) से पिछले कुछ साल से प्रेम प्रसंग था। जिससे बाद युवती पैठु मान्यता के चलते रस्सु के घर रहने लगी थी। बाद में 28 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री कन्या विवाह में सामाजिक रिति रिवाज से दोनों की शादी हुई थी। इसके बाद से दोनों गांव में साथ-साथ रह रहे थे। महुआ बीनने के लिए साथ ही जंगल गए थे। इसी समय रस्सू ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। उस समय उसकी पत्नी किसी दूसरी तरफ थी। उसने जैसे ही अपनी पति को इस हाल में देखा। उसने युवक को बचाने का प्रयास किया।
मगर उसकी जान जा चुकी थी। घटना के बाद महिला अपने घर गई और उसने पूरे मामले की जानकारी अपने सास को दी। यह सुनते ही सास भी चिल्लाती हुई वहां से भागी और जंगल की ओर गई। लेकिन उसे वहां उस समय रस्सू का शव नहीं मिला। बाद में जब वह वहां से वापस लौटकर घर आई तो युवती की लाश भी उसके कमरे में फंदे पर लटकी हुई थी। ये देखकर वह हैरान रह गई। खबर लगते ही लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले जंगल से शव को बरामद किया। इसके बाद युवती की लाश को कब्जे में लिया गया।