CG- भारी बारिश अलर्ट: गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना... बिजली गिरने के भी आसार... ऑरेंज अलर्ट जारी.....

Chhattisgarh Heavy rain warning orange alert issued

CG- भारी बारिश अलर्ट: गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना... बिजली गिरने के भी आसार... ऑरेंज अलर्ट जारी.....
CG- भारी बारिश अलर्ट: गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना... बिजली गिरने के भी आसार... ऑरेंज अलर्ट जारी.....

Chhattisgarh Heavy Rain Alert 

रायपुर। आज उत्तरी छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर वर्षा व एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। आगामी 03 दिनों के दौरान सरगुजा संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात एवं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।  ऑरेंज अलर्ट अनुसार अगले 3 घंटे में बस्तर, बीजापुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, गरियाबंद, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, कोंडागांव, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, मुंगेली, सुकमा, सूरजपुर, सरगुजा में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इस सप्ताह के दौरान छत्तीसगढ़ में गरज और बिजली के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

कल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 2 दिनों के बाद प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने व अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कल रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने एवं गरज चमक के साथ वर्षा/बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31°C और 24°C के आसपास रहने की संभावना है।

प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा। अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी। 1 स्टेशन में बहुत भारी वर्षा, 17 स्टेशनों में भारी वर्षा दर्ज की गयी। सर्वाधिक वर्षा पोड़ी बचरा (जिला कोरिया) में 12 से.मी. दर्ज की गयी। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.6°C ARG बलरामपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.2°C AWS नारायणपुर में दर्ज किया गया।

अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में और अगले 3-4 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा के साथ काफी व्यापक वर्षा होने की संभावना है।