CG- सिर पर सिलबट्टा पटककर पति की हत्या: 3 शादियाें के बाद चौथी महिला के प्यार में पड़ा शख्स.... चौथी शादी के डर और आशिक मिजाजी से तंग तीसरी पत्नी ने कर दी हत्या.... सो रहे पति के सिर पर सिलबट्टा पटक दिया.... पत्नी गिरफ्तार....
chhattisgarh crime news husband murder wife arrested love illicit relation




Chhattisgarh Crime News
रायपुर। सिर में पत्थर पटक कर पति की हत्या करने वाली पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। उरला थाना क्षेत्र में एक महिला मे अपना ही सुहाग उजाड़ लिया। क्योंकि पति आशिक मिजाज था। तीन शादी के बाद भी चौथे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीसरी पत्नी ने उसे कई बार समझाया और गैर महिला से संबंध नहीं रखने कहा, लेकिन पति ने उसकी बात नहीं मानी तो तीसरी पत्नी ने बेरहमी से अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने सो रहे पति के सिर पर सिलबट्टा पटक दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना उरला पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सरोरा बस्ती एकता चैक के पास किशुन साहू के घर में किराये से रहने वाला किराएदार उमेश कुमार ध्रुर्वे संदिग्ध हालत में घर में मृत अवस्था में पड़ा था तथा उसके शरीर में चोट का निशान है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान स्थित मकान में जाकर देखने पर पाया गया कि मृतक उमेश कुमार ध्रुर्वे मृत अवस्था में पड़ा है तथा उसके शरीर में चोट का निशान है। पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा मकान मालिक व आसपास के लोगांे से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक उमेश कुमार धु्रर्वे पिता चैन सिंह ध्रुर्वे उम्र 30 साल निवासी बिलाईखार थाना बजाक जिला डण्डौरी (म.प्र.) अपनी पत्नि इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे के साथ किराये के मकान में रहते थे।
दोनों में किसी बात को विवाद को लेकर हमेशा विवाद होता रहता था। जिस पर पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा मृतक की पत्नि इंग्लेश्वरी ध्रुव से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसके पति मृतक उमेश कुमार का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम संबंध था तथा दोनों मोबाईल फोन में बात करते थे। इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे द्वारा अपने पति मृतक उमेश कुमार को उस महिला से बात करने से मना किया जाता था जिससे दोनों में विवाद होता था। रात्रि भी मृतक व उसकी पत्नि का इसी बात को लेकर विवाद हुआ तथा दोनों रात्रि में सो गये।
इसी दौरान मध्य रात्रि मृतक की पत्नि इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे आवेश में आकर अपने पति से बदला लेने की नियत से जब उसका पति सो रहा था। इसी दौरान घर में रखें पत्थर के सील को उठाकर अपने पति उमेश कुमार ध्रुर्वे के सिर में पटक दी। जिससे उमेश कुमार ध्रुर्वे की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जिस पर मृतक की पत्नि इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे के विरूद्ध थाना उरला में अपराध 160/22 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर महिला आरोपी इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।