CG- कार्यकारिणी की घोषणा: युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी में 19 उपाध्यक्ष और एक कोषाध्यक्ष.... देखिए लिस्ट किनके-किनके नाम शामिल....

Announcement of the Executive 19 Vice Presidents Treasurer Executive Committee Youth Congress

CG- कार्यकारिणी की घोषणा: युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी में 19 उपाध्यक्ष और एक कोषाध्यक्ष.... देखिए लिस्ट किनके-किनके नाम शामिल....

...

रायपुर। युवा कांग्रेस की रायपुर जिला इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। 19 उपाध्यक्ष और एक कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष अमित जांगड़े, हिरा नागर्चि, प्रतीक यदु, शानु रजा, विशाल रजानी, शिवम तिवारी, पलाश मल्होत्रा, रौशन खान, दुर्गेश भोंडेकर, आशीष सिंह, मोहन बंजारे, राकेश यादव, नेतराम यादव, डुमेन्द्र साहू, रवि मानिकपुरी, फहिम शेख, विपुल चौबे, आयुष पाण्डेय, अर्जुन सिंह होंगे। सौरभ जैन लोढ़ा कोषाध्यक्ष होंगे।

सूची युवा कांग्रेस के महासचिव संदीप वोरा ने जारी की है। राष्ट्रीय महासचिव एवं छ.ग. प्रभारी संतोष कुमार कोलकुंडा, राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी एकता ठाकुर, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पूर्णचन्द्र कोको पाढ़ी, संभाग प्रभारी दुर्गेश राय, प्रदेश महासचिव रायपुर प्रभारी संदीप वोरा सह प्रभारी तुकाराम चंद्रवंशी, शशि सिंह, अमित मिरी तथा जिलाध्यक्ष स्वप्निल मिश्रा की सहमति से रायपुर जिला कार्यकारिणी की सूची अनुमोदित की गई है।


देखिए लिस्ट