CG- कैबिनेट बैठक: CM भूपेश बोले- DA बढ़ने से कर्मचारियों की दीपावली अच्छी होगी, छत्तीसगढ़ में तहसीलों की संख्या बढ़कर हुई 227, नई तहसीलों और SDM ऑफिस का शुभारंभ.....

Chhattisgarh Bhupesh Cabinet meeting, Inauguration of new tehsils and SDM office रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक हो रही है।

CG- कैबिनेट बैठक: CM भूपेश बोले- DA बढ़ने से कर्मचारियों की दीपावली अच्छी होगी, छत्तीसगढ़ में तहसीलों की संख्या बढ़कर हुई 227, नई तहसीलों और SDM ऑफिस का शुभारंभ.....
CG- कैबिनेट बैठक: CM भूपेश बोले- DA बढ़ने से कर्मचारियों की दीपावली अच्छी होगी, छत्तीसगढ़ में तहसीलों की संख्या बढ़कर हुई 227, नई तहसीलों और SDM ऑफिस का शुभारंभ.....

Chhattisgarh Bhupesh Cabinet meeting, Inauguration of new tehsils and SDM office

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा की दीपावली नजदीक है, आप सभी की दीपावली अच्छे से हो इसलिए ये राशि आप सभी के काम आएगी। दीवाली से पहले ही सभी किसानों, मजदूरों के खाते में राशि अंतरित की गयी है, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों का डीए 5 प्रतिशत बढ़ाया है। कर्मचारियों का डीए बढ़ने से सभी की दीपावली अच्छी होगी। आप सभी को बहुत बधाई। मुख्यमंत्री ने नवीन अनुविभाग और तहसीलों का किया शुभारंभ। नवीन तहसीलों और नामांतरण सरलीकरण पोर्टल की शुरुआत।

 

राज्य में अनुविभाग की संख्या बढ़कर 108 और तहसीलों की संख्या 227 हुई। मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किए किसानों से बात। मुख्यमंत्री ने कहा कि समर्थन मूल्य में खरीदी से आप सभी की बढ़ेगी आय। किसानों ने समर्थन मूल्य पर अरहर, उड़द एवं मूंग की खरीदी का किया स्वागत।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिवंगत विधानसभा उपाध्यक्ष स्व मनोज मंडावी को दी श्रद्धांजलि। कैबिनेट की बैठक से पूर्व सभी सदस्यों ने रखा दो मिनट का मौन। स्व श्री मंडावी का सामाजिक क्षेत्र में बड़ा योगदान, एक बहुत अच्छा साथी हमने खोया है-मुख्यमंत्री। दीवाली से पहले किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा उपहार। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हितग्राहियों को किया 1866 करोड़ रूपये का भुगतान। राजीव किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों को किया भुगतान। हितग्राहियों के खाते में 1866 करोड़ 39 लाख रूपये का किया ऑनलाइन अंतरण।

अरहर, मूंग एवं उड़द की फसलों की बुआई करने वाले किसानों के हित में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा निर्णय। धान खरीदी के बाद अब समर्थन मूल्य में अरहर, मूंग एवं उड़द भी खरीदेगी छत्तीसगढ़ सरकार। मुख्यमंत्री ने की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द एवं अरहर खरीदी की शुरुआत।अरहर एवं उड़द की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य 6600 रूपए प्रति क्विंटल और मूंग फसल की फसल 7755 रूपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी।