CG- पांच बच्चे घायल: आंगनबाड़ी केंद्र में हादसा.... आंगनबाड़ी की छत से गिरा टाइल्स.... बच्चों के सिर पर आई चोट... उपचार जारी.... मंत्री ने कार्यवाही के दिए निर्देश....

Chhattisgarh Accident Anganwadi center Five children injured instructions action

CG- पांच बच्चे घायल: आंगनबाड़ी केंद्र में हादसा.... आंगनबाड़ी की छत से गिरा टाइल्स.... बच्चों के सिर पर आई चोट... उपचार जारी.... मंत्री ने कार्यवाही के दिए निर्देश....
CG- पांच बच्चे घायल: आंगनबाड़ी केंद्र में हादसा.... आंगनबाड़ी की छत से गिरा टाइल्स.... बच्चों के सिर पर आई चोट... उपचार जारी.... मंत्री ने कार्यवाही के दिए निर्देश....

Chhattisgarh, Accident in Anganwadi center, Five children injured

 

रायपुर 18 अप्रैल 2022। महिला एवं बाल विकास मंत्री (Women and Child Development Minister) ने भैसबोड आंगनबाड़ी केंद्र की घटना (incident anganwadi center) को गम्भीरता से लिया। कलेक्टर (Collector) को जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। घायल बच्चों के समुचित इलाज और देख-भाल के निर्देश दिए। बालोद के भैंसबोड़ आंगनबाड़ी केंद्र में हादसा हो गया है। पांच बच्चों को (Five children injured) चोट लगी है। आंगनबाड़ी केंद्र में टाइल्स गिरने से 5 बच्चों को गंभीर चोट (Accident in Balod Anganwadi center) लगी है। 

 

बच्चों को इलाज के लिए बालोद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालोद जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम भैंसबोड़ में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। तभी छत पर लगे टाइल्स अचानक नीचे गिरने लगे। टाइल्स के ठीक नीचे बच्चे बैठे थे। जो चोटिल हो गए। इस आंगनबाड़ी केंद्र को बने अभी दो साल ही हुए हैं। इस घटना में लगभग 5 बच्चे घायल हैं। जिसमे तीन बच्चों को गम्भीर चोट आई है। घायल बच्चों को संजीवनी 108 के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। ((Accident in Balod Anganwadi center) लगी है। )

 

 

महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने बालोद के भैसबोड आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के घायल होने को गम्भीरता से लेते हुए कलेक्टर को घटना की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने घायल बच्चों के समुचित इलाज और देख-भाल के निर्देश भी कलेक्टर को दिए हैं। उन्होंने इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो यह सुनिश्चित करने को कहा है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन अमले ने तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बच्चों का इलाज किया जा रहा है।