CG मुन्नाभाई गिरफ़्तार : पेपर लीक मामला कॉलेज का पूर्व छात्र निकला मास्टरमाइंड, स्टाफ के साथ मिलकर कराया पर्चा लीक करने का तरीक़ा जान हो जाएँगे हैरान…क्लर्क समेत 4 गिरफ्तार….पढ़िये पूरा मामला…….

CG मुन्नाभाई गिरफ़्तार : पेपर लीक मामला कॉलेज का पूर्व छात्र निकला मास्टरमाइंड, स्टाफ के साथ मिलकर कराया पर्चा लीक करने का तरीक़ा जान हो जाएँगे हैरान…क्लर्क समेत 4 गिरफ्तार….पढ़िये पूरा मामला…….


डेस्क :- B.Sc. नर्सिंग पेपर लीक मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शनिवार को भिलाई के C.M. नर्सिंग कॉलेज (चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पटिल) के 2 कर्मचारी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कॉलज का पूर्व छात्र की पर्चा लीक कराने का मास्टरमाइंड था। उसने कॉलेज के क्लर्क और प्यून के साथ मिलकर पेपर लीक कराया था। मामले का खुलासा होने के बाद रायपुर के आयुष विश्वविद्यालय ने B.Sc नर्सिंग की परीक्षा कैंसिल कर दी थी।

 

 

 

पूछताछ में बताया कि उन्होंने 25 हजार रुपए के लालच के लिए पैकेट में रखे प्रश्नपत्र को लीक किया था। इसे वॉट्सएप के जरिए वायरल किया। मास्टरमाइंड कॉलेज का ही पूर्व छात्र तोकेश्वर कुमार साहू है। इस समय वर्धा के मेडिकल कॉलज में मेडिकल कोर्स कर रहा है। अर्जुन और मनोज ने तोकेश्वर के कहने पर पर्चा लीक किया था। इसके बदले तोकेश्वर ने उन्हें 25 हजार रुपए दिए। 

 

 


इसके बाद तोकेश्वर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसी मामले में अपने बैंक खाते में पैसा जमा कराने का आरोपी लालमणी साहू है। लालमणी अर्जुन का पड़ोसी है, उसने भी पूरे मामले में अर्जुन का सहयोग किया था। कुल मिलकार सुपेला पुलिस ने 4 लोगों को पकड़ा है।

 

 


मामले की जांच पुलिस ने शुरू की और शक के आधार पर कॉलेज के प्यून अर्जुन साहू से पूछताछ शुरू की। पहले वो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। सख्ती से पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने कॉलज के क्लर्क मनोज साहू के साथ मिलकर फर्स्ट और सेकेंड ईयर के कुल 5 प्रश्नपत्र लीक किए हैं। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया।