CG BREAKING: इंजेक्शन लगाने पर 7 साल की बच्ची की मौत... कथित डॉक्टर पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज... डॉक्टर फरार.....
Chhattisgarh, 7-Year-old Girl Dies After Injecting, crime of culpable homicide registered against doctor रायगढ़। इंजेक्शन लगाने पर 7 साल की लड़की की मौत हुई थी। थाना लैलूंगा में कथित डॉक्टर पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया। थाना लैलूंगा के मर्ग क्रमांक 128/2021 धारा 174 CrPC की मृतिका इरफा खान पिता नबाव खान उम्र 07 साल निवासी शांतिनगर लैलूंगा के जांच पर बुखार से तड़प रही बालिका इरफा खान को चेक कर इंजेक्शन लगाने वाले कथित प्रायवेट डाक्टर तिरथो राम प्रधान पर गैर इरादतन हत्या का मामला पंजीबद्ध किया गया है।




Chhattisgarh, 7-Year-old Girl Dies After Injecting, crime of culpable homicide registered against doctor
रायगढ़। इंजेक्शन लगाने पर 7 साल की लड़की की मौत हुई थी। थाना लैलूंगा में कथित डॉक्टर पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया। थाना लैलूंगा के मर्ग क्रमांक 128/2021 धारा 174 CrPC की मृतिका इरफा खान पिता नबाव खान उम्र 07 साल निवासी शांतिनगर लैलूंगा के जांच पर बुखार से तड़प रही बालिका इरफा खान को चेक कर इंजेक्शन लगाने वाले कथित प्रायवेट डाक्टर तिरथो राम प्रधान पर गैर इरादतन हत्या का मामला पंजीबद्ध किया गया है।
जिसके इंजेक्शन लगाने उपरांत बालिका के मुंह, नाक से झाग निकलने लगा था। मर्ग जांच दौरान मृतिका के पिता बताया कि सबेरे सोकर उठा तो लडकी इरफा खान को काफी तेज बुखार था। तब पडोस में रहने वाले तिरथो राम प्रधान निवासी ग्राम केनापारा जो लैलूंगा शांतिनगर में रहकर प्रायवेट ईलाज करता है, उसके घर ले जाकर लड़की को दिखाये। तिरथो लड़की को चेक कर उसे तीन इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद लडकी इरफा खान का तबियत और खराब होने लगा।
उसके मुंह, नाक से झाग निकलने लगा। तब तिरथो राम प्रधान बोला कि लडकी का ज्यादा तबियत खराब हो रहा है, चलो अस्पताल ले चलते है। तुरंत सीएचसी अस्पताल लैलूंगा गए। डॉक्टर लड़की को चेक कर मृत्यु हो गया है बताया। जांच दौरान तिरथो राम प्रधान के घर आसपास रहने वाले बताये कि तिरथो राम नस, हड्डी फैक्चर आदि का आयुर्वेदिक तरीके से ईलाज करता था, डिग्रीधारी था या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। आरोपी तिरथोराम प्रधान शांतिनगर के निवास और ग्राम केनापारा दोनों स्थान से फरार है, पतासाजी किया जा रहा है।