CG WEATHER UPDATE : मौसम का बदला मिजाज, राजधानी में शुरू हुई झमाझम बारिश, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना…

प्रदेश में बीते 6 दिनों से बारिश पर ब्रेक लगा हुआ था। जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। उमस से लोगों को परेशनियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं आज कई दिनों बाद राजधानी रायपुर में मौसम ने अपना मिलाज बदला है।

CG WEATHER UPDATE : मौसम का बदला मिजाज, राजधानी में शुरू हुई झमाझम बारिश, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ  बारिश की संभावना…
CG WEATHER UPDATE : मौसम का बदला मिजाज, राजधानी में शुरू हुई झमाझम बारिश, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना…

रायपुर। प्रदेश में बीते 6 दिनों से बारिश पर ब्रेक लगा हुआ था। जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। उमस से लोगों को परेशनियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं आज कई दिनों बाद राजधानी रायपुर में मौसम ने अपना मिलाज बदला, सुबह से बादल छाए हुए हैं। जिसके बाद बारिश शुरू हो गई। वहीं बस्तर और सरगुजा के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग से जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। यहां नमी 76-60 प्रतिशत तक थी। नमी घटने से उमस बढ़ रही है।

अगले 24 घंटे में मौसम का हाल

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मानसूनी द्रोणिका पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में है और इसका दूसरा पूर्वी छोर गोरखपुर, दरभंगा, मालदा उसके बाद पूर्व की ओर पूर्व की ओर नागालैंड तक फैला हुआ है।

प्रदेश में आज एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। हालांकि तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा लेकिन उमस परेशान करेगी।