CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड देगी दस्तक, 3 दिनों के बाद गिरेगा पारा, जानिए मौसम का हाल.....
छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में तापमान में बदलाव होगा। प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज ठंड की ओर बढ़ रहा है। ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे गिर गया है। साथ ही हवा में नमी बढ़ गई है। इसके असर से राजधानी सहित कई जिलों में सुबह कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाने लगा है।




रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में तापमान में बदलाव होगा। प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज ठंड की ओर बढ़ रहा है। ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे गिर गया है। साथ ही हवा में नमी बढ़ गई है। इसके असर से राजधानी सहित कई जिलों में सुबह कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाने लगा है। दिन के तापमान में भी लगातार कमी आ रही है।
वहीं बीते दिन मंगलवार को प्रदेश भर में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा और कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन दिनों सुबह-सुबह और रात के वक्त ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही आउटर में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड थोड़ी कम होगी। दुर्ग में न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दुर्ग का पारा सामान्य से तीन डिग्री कम और राजनांदगांव का पारा सामान्य से दो डिग्री कम रहा।
मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि रायपुर के अलावा दुर्ग, बिलासपुर और राजनांदगांव सहित अन्य मैदानी इलाकों में पारा नीचे जाने से ठंड बढ़ गई है। खासकर सुबह और शाम इन जिलों के बाहरी इलाकों में ठंड का ज्यादा ही अहसास होने लगा है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है।