Chhattisgarh Heat Wave Alert: छत्तीसगढ़ में ग्रीष्म लहर की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट,जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम...
इन दिनों नौतपा चल रहा है, गर्मी कहर बनकर लोगों पर टूट रही है। प्रदेश में इन दिनो भीषण गर्मी की मार से हर कोई परेशान है। इस बीच मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है।




रायपुर। इन दिनों नौतपा चल रहा है, गर्मी कहर बनकर लोगों पर टूट रही है। प्रदेश में इन दिनो भीषण गर्मी की मार से हर कोई परेशान है। इस बीच मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में गर्मी का आलम ऐसा है कि घर में ना तो एसी काम कर रही और ना ही कूलर काम कर रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाये खोज रहे हैं।
मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों के लिए सभी जगहों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इससे स्पष्ट है कि बुधवार को भी हीट वेब की स्थिति बनी रहेगी। 30 मई तक भीषण गर्मी के साथ रात में भी गर्म हवाएं चलेंगी। ऐसे में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
इन सब के बीच मौसम विभाग ने जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है। साथ ही कहा है कि घर से निकलते समय अपने आप को पूरी तरह से सुरक्षित कर ही बाहर निकले। दरअसल, दोपहर के 12 बजे से 3 बजे तक घरों में रहने के लिए कहा है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक लू और गर्मी अपने चरम पर होती है और इस वजह से खुद को लू के कारण बीमार होने से बचाएं।
मौसम विभाग ने कहा है कि 2 जून के बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं रायपुर के तापमान की बात करें तो 27 मई को माना एयरपोर्ट में 43.4, बिलासपुर 43.0, पेंड्रारोड 42.5, अम्बिकापुर 39.6, जगदलपुर 37.3, दुर्ग 42.8, राजनांदगांव 43.5 रहा।
रायपुर मौसम विभाग की माने तो एक द्रोणिका, उत्तर पूर्वी राजस्थान के उपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण से मध्यप्रदेश होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी की उंचाई पर स्थित है। वहीं आज प्रदेश का मौसम मुख्यत शुष्क रहने की संभावना है। आज प्रदेश में बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर संभाग के जिलो में लू/गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विभाग ने 31 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।