CG - छात्र छात्राओं कि तीन दिवसीय शारीरिक, बौद्धिक, संस्कृतिक क्रिड़ा प्रतियोगिता का आयोजन : ग्राम पंचायत केरागांव में जोन स्तरीय खेल हुआ सम्पन्न...

ग्राम पंचायत केरागांव में जोन स्तरीय खेल हुआ सम्पन्न 

हरवेल / विश्रामपुरी : कोंडागांव जिले के विकासखंड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत केरागांव में तीन दिवसीय जोन स्तरीय संकुल के अंर्तगत प्राथमिक और माध्यमिक शाला के छात्र छात्राओं कि तीन दिवसीय शारीरिक, बौद्धिक, संस्कृतिक क्रिड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 30 नवम्बर शनिवार को शुभारंभ किया गया, जिसका आयोजन 30 नवम्बर से 2 दिसंबर तक किया जा रहा है जिसमें तीन संकुल से हरवेल, बालेंगा, बासकोट से 15 प्राथमिक और 9 माध्यमिक शाला से लगभग  तीन सौ से अधिक बालक-बालिकाओं को अपनी जौहर दिखाने की मौका मिलेगा।

प्रतियोगिता की शुरुआत में विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ।
इस बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुरुआत विशिष्ठ अतिथि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्यामा साहू के द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मौजूद मुख्यतिथि  प्रेमशीला मण्डावी (अध्यक्ष, ज.पं. बड़ेराजपुर),अध्यक्षता :- कमलेश नेताम (सरपंच, ग्राम. पं. केरागांव) विशिष्ट अतिथि :- श्यामा साहू  (उपाध्यक्ष ज.पं. बड़ेराजपुर)  रमल नेताम (सरपंच बांसकोट),  मानकी बाई मरकाम (सरपंच बालेंगा)  सनबती नेताम (सरपंच हरवेल),  अनिता शोरी (सरपंच पीढ़ापाल)  अशोक शार्दूल (उपसरपंच बांसकोट), मयाराम नेताम (उपसरपंच बालेंगा)  बालसिंह मण्डावी (उपसरपंच हरवेल),  अरविंद मरकाम (उपसरपंच केरागांव)  कमितला नेताम (उपसरपंच पीढ़ापाल),  योगेश पाण्डे (बांसकोट) छेदीलाल मरकाम, साहनूराम नेताम,  रमेश मरकाम,  गाण्डोराम मरकाम,  जयलूराम मरकाम, तुलसीराम मरकाम,  छबीलाल नेताम,  ईश्वरलाल मरकाम, दशरूराम मरकाम (पूजारी),  श्यामलाल मरकाम (माटी गांयता) उपस्थित थे।