CG- रेप के आरोप में टीचर गिरफ्तार: छात्रा से 12 साल तक दुष्कर्म करने वाले फरार शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार,जानिए पूरा मामला…

नाबालिग छात्रा से 12 साल तक दुष्कर्म करने वाले फरार शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा शिक्षक कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया

CG- रेप के आरोप में टीचर गिरफ्तार: छात्रा से 12 साल तक दुष्कर्म करने वाले फरार शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार,जानिए पूरा मामला…
CG- रेप के आरोप में टीचर गिरफ्तार: छात्रा से 12 साल तक दुष्कर्म करने वाले फरार शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार,जानिए पूरा मामला…

नया भारत डेस्क : नाबालिग छात्रा से 12 साल तक दुष्कर्म करने वाले फरार शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा शिक्षक कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला में शिक्षकीय कार्य को शर्मसार करने का मामला सामने आया था। यहां प्राथमिक शाल में पदस्थ सहायक शिक्षक महेंद्र कुमार सोनी पर एक युवती ने 12 सालों से रेप का गंभीर आरोप लगाया था। युवती ने पुलिस में शिक्षक के खिलाफ 12 साल की उम्र से दैहिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए अपराध दर्ज कराया गया था। युवती के प्रेग्नेंट होने के बाद इस घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सों एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

उधर पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी शिक्षक फरार हो गया था। गुरूवार को फरार चल रहा शिक्षक कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था। जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गौरेला पुलिस की टीम ने मौके से आरोपी शिक्षक महेंद्र सोनी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आपको बता दे कि पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के बाद ही जिला शिक्षाधिकारी ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।