CG हड़ताल ब्रेकिंग : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की बढ़ी मुश्किलें, क्रेडा ने जारी किया ये आदेश, इन मांगों को लेकर कर रहे थे धरना प्रदर्शन…....

छत्तीसगढ़ के क्रेडा विभाग के टेक्नीशियन कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। इसी बीच आज शुक्रवार को क्रेडा ने अधीक्षण, कार्यपालन अभियंता, क्रेडा ज़ोनल कार्यालय, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर बिलासपुर, सरगुजा को जारी किया है।

CG हड़ताल ब्रेकिंग : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की बढ़ी मुश्किलें, क्रेडा ने जारी किया ये आदेश, इन मांगों को लेकर कर रहे थे धरना प्रदर्शन…....
CG हड़ताल ब्रेकिंग : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की बढ़ी मुश्किलें, क्रेडा ने जारी किया ये आदेश, इन मांगों को लेकर कर रहे थे धरना प्रदर्शन…....

रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रेडा विभाग के टेक्नीशियन कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। इसी बीच आज शुक्रवार को क्रेडा ने अधीक्षण, कार्यपालन अभियंता, क्रेडा ज़ोनल कार्यालय, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर बिलासपुर, सरगुजा को जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि अगर हड़ताल पर बैठे कर्मचारी 3 तीन के अंदर अनुबंध पर नहीं करते तो उनके स्थान पर नई भर्तीयां करने के निर्देश दिए हैं। 

जारी पत्र में कहा गया कि अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने से काम प्रभावित हो रहा है। अगर कर्मचारी तीन दिन के भीतर अनुबंध नहीं करते हैं, तो ऐसे में उनकी जगह नई भर्तीयां जारी करने को कहा गया है। 

देखें आदेश 

इन मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे कर्मचारी  

तकनीशियनों से अनुबंध कराने प्रथा तत्काल बंद किया जाए। 
पूर्व में जिनकी नियुक्ति संविदा में हुआ था उसी को आधार मानते हुए सभी तकनीशियनों को संविदा दर पर वेतन भुगतान करें। 
विभाग में 2012 में अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया गया उसी अनुरूप में तकनीशियनों को भी नियमित किया जाए। 
अन्य संविदा प्लेसमेंट कर्मचारियों के अनुरूप शासकीय अवकाश का लाभ दिया जाए। 
क्रेड़ा विभाग इंश्योरेंस स्वयं कराएं जो वर्तमान में कर्मचारियों से कराया जा रहा है। 
वर्तमान स्थिति में प्रतिमाह 3000 यात्रा भत्ता दिया जाय।इसमें प्रतिवर्ष 20% वृद्धि किया जाए।