CG 84 लाख रुपए का गाँजा पकड़ाया : ट्रक में लोहे के पार्ट्स के नीचे छुपाकर की जा रही थी गांजे की तस्करी….420 किलो से ज्यादा गांजा पकड़ाया….. पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही….2 गिरफ्तार.... तस्करी का तरीका जान हो जाएंगे हैरान...…..

CG 84 लाख रुपए का गाँजा पकड़ाया : ट्रक में लोहे के पार्ट्स के नीचे छुपाकर की जा रही थी गांजे की तस्करी….420 किलो से ज्यादा गांजा पकड़ाया….. पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही….2 गिरफ्तार.... तस्करी का तरीका जान हो जाएंगे हैरान...…..

महासमुंद,1 नवंबर। छह चक्के वाली ट्रक में 420 किलो गांजे का अवैध परिवहन करते उत्तरप्रदेश के दो आरोपियों को महासमुंद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से बरामद गांजे की कीमत 84 लाख रुपए बताई गई है।

आज दोपहर डेढ़ बजे स्थानीय कंट्रोल रूम में एसपी दिव्यांग पटेल, एडिशनल एसपी मेघा टेंभुरकर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बागबाहरा कपिल चंद्रा व क्राइम प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने पत्रकार वार्ता में इस मामले का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि दीपावली त्यौहार के मद्देनजर जिले के सभी थानों और चौकियों में अवैध शराब, जुआ, गांजा परिवहन पर नजर रखी जा रही थी। कल 31 अक्टूबर को कोमाखान पुलिस एनएच-353 पर फारेस्ट नाका टेमरी के पास मुस्तैद थी कि मुखबिर से इसी रास्ते गांजा तस्करी की खबर मिली। पुलिस अलर्ट हुई और सघन चेकिंग के दौरान सरहदी राज्य ओडिशा की ओर से तेज़ी से आ रही छह चक्के वाला ट्रक पहुंचा। उस ट्रक को टेमरी नाके के पास ही रोका गया। ट्रक में सुन्नी कुमार (19) जलालपुर थाना करैल उत्तरप्रदेश तथा विष्णु जादौन (23) ग्राम पोस्ट मुरैना थाना अलीगढ़ उत्तरप्रदेश बैठे थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि ट्रक में लोहे के पाट्र्स हैं, जिसे ओडिशा से महासमुंद होते हुए उत्तरप्रदेश ले जा रहे हैं।

पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो ट्रक में लदे लोहे के पार्ट्स के साथ भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा मिला। इस बारे मेें पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने बताया कि ओडिशा से गांजा लेकर उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे। दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर 420 किलो गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 84 लाख बताई है। गांजे के साथ परिवहन वाली ट्रक कीमत 12 लाख रुपए है। आरोपियों के खिलाफ कोमाखान थाने में धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
इस पूरी कार्रवाई में कोमाखान पीआई सिद्धेश्वर प्रताप सिंह, सहायक उप निरीक्षक रनसाय मिरी, आरक्षक कृष्णा पटेल, संतोष संवरा, बिन्टू हरवंश, जुनैद खान का सहयोग रहा।