...जब स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्र ने राहुल गांधी से पूछा सवाल.... 'क्या आप प्रधानमंत्री बनेंगे तब'.... जानिए क्या दिया राहुल गांधी ने जवाब.... व्यवस्था की प्रशंसा की.... बोले, बहुत अच्छा मॉडल......

...

रायपुर। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों द्वारा लगाई गयी विज्ञान प्रदर्शनी का राहुल गांधी ने अवलोकन किया। राहुल गांधी ने बस्तर डोम के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के मॉडल की जानकारी विद्यार्थियों से ली। साथ ही उनके सवाल के जवाब भी दिए। आशीष दुर्गे ने राहुल गांधी को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के फैसिलिटी और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। विद्यार्थी आशीष ने राहुल गांधी से सवाल किया की क्या आप प्रधानमंत्री बनेंगे तो इस मॉडल को पूरे देश में लागू करेंगे? सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा बिल्कुल इस मॉडल को पूरे देश में लागू किया जाएगा। ये बहुत अच्छा मॉडल है। राहुल गांधी ने व्यवस्था की प्रशंसा की।