CG स्कूल ब्रेकिंग : स्कूलों का समय बदला, इस वजह से समय में किया परिवर्तन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, अब इस समय से लगेंगे स्कूल....देखें आदेश
छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में जबरदस्त ठंड है। लोग ठंड से बचने के लिए रात में अलाव का सहारा ले रहे हैं। कई राज्यों में स्कूलों के समय में भी परिवर्तन किया गया है। ठंड के मौसम की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने स्कूल के समय में परिवर्तन करने का आदेश जारी किया है।




मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में जबरदस्त ठंड है। लोग ठंड से बचने के लिए रात में अलाव का सहारा ले रहे हैं। कई राज्यों में स्कूलों के समय में भी परिवर्तन किया गया है। ठंड के मौसम की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने स्कूल के समय में परिवर्तन करने का आदेश जारी किया है।
बता दे कि, इससे पहले जिले में अत्यधिक ठंड और शीतलहर के चलते बीते 14 दिसंबर 2023 से 15 जनवरी 2024 तक जिले में संचालित सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था। जिसे अब 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया हैं।
शाला संचालित होने का समय
दो पाली में संचालित होने वाले स्कूल
स्कूलों में प्रथम पाली की कक्षाएं सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होगी. वहीं द्वितीय पाली की कक्षाएं सोमवार से शनिवार दोपहर 12:45 बजे से 4:15 बजे तक संचालित होगी।
एक पाली में संचालित होने वाले स्कूल
इसी तरह एक पाली में संचालित होने वाले स्कूल सोमवार से शनिवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित होगी.