CG - लुटेरी दुल्हन : युवक ने कर्जा लेके मंदिर में रचाई शादी, सुहागरात के दिन दुल्हन ने कर दिया ये 'खेला, पढ़िए लुटेरी दुल्हन के हैरतअंगेज कारनामे.....

हर किसी इंसान के लिए शादी के बाद की पहली रात ख्वाबों वाली रात होती है। इस रात के लिए वो हज़ारो सपने सजाते है। लेकिन ऐसा हर व्यक्ति के साथ नहीं हो पाता, इसी तरह से कुछ बलौदाबाजार में हुआ है।

CG - लुटेरी दुल्हन : युवक ने कर्जा लेके मंदिर में रचाई शादी, सुहागरात के दिन दुल्हन ने कर दिया ये 'खेला, पढ़िए लुटेरी दुल्हन के हैरतअंगेज कारनामे.....
CG - लुटेरी दुल्हन : युवक ने कर्जा लेके मंदिर में रचाई शादी, सुहागरात के दिन दुल्हन ने कर दिया ये 'खेला, पढ़िए लुटेरी दुल्हन के हैरतअंगेज कारनामे.....

बलौदाबाजार। हर किसी इंसान के लिए शादी के बाद की पहली रात ख्वाबों वाली रात होती है। इस रात के लिए वो हज़ारो सपने सजाते है। लेकिन ऐसा हर व्यक्ति के साथ नहीं हो पाता, इसी तरह से कुछ बलौदाबाजार में हुआ है। यहां पर युवक और युवती के रिश्तेदारों ने 2 लाख लगाकर मंदिर में शादी की और उसके बाद सुहागरात वाले दिन दुल्हन फरार हो गई। हालांकि इस मामले को कोतवाली पुलिस ने संज्ञान में ले लिया है। 

युवती के परिजनों को दो लाख रुपये दिए थे नगद

बता दे कि, युवक की 21 मई को मंदिर में शादी हुई थी , युवक केशव प्रसाद पटेल का संपर्क मोबाइल के माध्यम से ओडिशा के पटनागढ़ जलगलपारा निवासी अज्ञात व्यक्ति से हुआ। उन्होंने अपने परिचित लड़की पूजा पटेल की फोटो भेजकर शादी का प्रस्ताव रखा। युवक को लड़की पसंद आने पर युवती के स्वजनों ने मंदिर में विवाह की बात कही और खर्च में दो लाख रुपये नगद ले लिए।

मौका देखकर दुल्हन हुई फरार

21 मई 2024 को सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुंडा स्थित दुर्गा मंदिर में शादी हुई। इसके बाद युवक दुल्हन को अपने घर ले आया था। रात के समय जब कमरे में दूल्हा सोया तो मौका देखकर दुल्हन फरार हो गई। रात करीब एक बजे जब केशव प्रसाद की नींद खुली तो दुल्हन उसके कमरे में नहीं मिली। अपने स्वजनों को बताया और फिर बिचौलिया से संपर्क किया तो मोबाइल बंद आया। पीड़ित परिवार ने अपने आप को ठगा महसूस किया। मामले में कोतवाली टीआइ भावना सिंह ने कहा मामले में पीड़ित पक्ष से आवेदन मिला है।