CG बारिश का कहर : मूसलाधार बारिश बनी जानलेवा बह गये 2 लोग...बड़े भाई के सामने ही बह गया बच्चा…घर में घुसा बाढ़ का पानी...फिर जो हुआ...घंटों बाद भी नहीं मिल पाया सुराग..
CG rain havoc: Torrential rain became fatal; 2 people got washed away...the child got washed away in front of the elder brother बिलासपुर में लगातार हो रही बारिश अब आफत बन गई है। शनिवार की सुबह तेज बहाव में आकर 10 साल का बच्चा बह गया। इस दौरान उसका बड़ा भाई किसी तरह बचकर बाहर निकल गया। वहीं, एक युवक भी बाढ़ के पानी में बह गया।




CG rain havoc: Torrential rain became fatal; 2 people got washed away...the child got washed away in front of the elder brother
बिलासपुर में लगातार हो रही बारिश अब आफत बन गई है। शनिवार की सुबह तेज बहाव में आकर 10 साल का बच्चा बह गया। इस दौरान उसका बड़ा भाई किसी तरह बचकर बाहर निकल गया। वहीं, एक युवक भी बाढ़ के पानी में बह गया। SDRF की टीम मौके पर पहुंचकर उनकी तलाश कर रही है। इधर, बारिश से शहर की कई कॉलोनियां और मकान जलमग्न हो गए हैं। नगर निगम के आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से लोगों को कोई मदद नहीं मिल पा रही है। इसके चलते लोगों में आक्रोश है।
पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बरसात के बाद नदी-नाले उफान पर हैं। इसके चलते शहर व आसपास का इलाका जलमग्न हो गया है। शहर से लगे सकरी स्थित गोकने नाला में पानी बढ़ गया है। शनिवार की सुबह यहां जलस्तर बढ़ने के बाद ग्राम घुरू के दो बच्चे राधेमोहन और उसका छोटा भाई वीर सिंह (10) पिता सतनाम सिंह अपने घर के पास नहा रहे थे। तभी वीर सिंह और उसका बड़ा भाई राधेमोहन तेज बहाव में आ गए। राधेमोहन ने किसी तरह अपनी जान बचाई। जबकि, वीर सिंह बह गया। उसने इस घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। उसकी तलाश के बाद कुछ पता नहीं चला
बच्चे के बाढ़ में बहने की जानकारी मिलते ही सकरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई थी। सभी बच्चों की तलाश में जुटे हुए थे। पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए SDRF की टीम को बुलाया। बाढ़ के पानी में झाड़ियों के बीच गोताखोर बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार की देर शाम घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। परिजन उसकी तलाश में निकले तब पता चला कि वह गोकने नाला में बह गया है। शनिवार की सुबह से सिरगिट्टी पुलिस के साथ ही SDRF की टीम उसकी तलाश कर रही है। दोपहर तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका है। TI सागर पाठक ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद युवक के बहने की जानकारी मिली है, जिस पर SDRF की टीम के साथ युवक की तलाश की जा रही है।
(CG rain havoc: Torrential rain became fatal; 2 people got washed away...the child got washed away in front of the elder brother)