CG Rain Alert : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, आज इन जिलों में होगी बारिश, फिर बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम......

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। सुबह से ही राजधानी समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है।

CG Rain Alert : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, आज इन जिलों में होगी बारिश, फिर बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम......
CG Rain Alert : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, आज इन जिलों में होगी बारिश, फिर बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम......

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। सुबह से ही राजधानी समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिसकी वजह से बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अगापित एक्का ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर प्रदेश में दिखेगा। 9 दिसंबर तक प्रदेश में बारिश बदली-बारिश का दौर जारी रहेगा, जिसके बाद मौसम साफ होगा और रात के तापमान में गिरावट के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 

उत्तर-पश्चिम भारत में समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 140 समुद्री मील की गति से जेट स्ट्रीम हवाएं सक्रिय हैं। 8 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। 

प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा नानगुर (जिला बस्तर) में 38.4 मिमी दर्ज की गई। वर्षा के मुख्य आंकड़ों के अनुसार, 6 दिसंबर 2024 को नानगुर और सुकमा में 4 सेमी, छिंदगढ़, गदिरस, बस्तानार, कोंटा और जगदलपुर में 2 सेमी तथा कुछ अन्य स्थानों में इससे कम वर्षा हुई। इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 33.0°C बालोद के AWS स्टेशन में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.1°C अंबिकापुर में रहा।

8 दिसंबर को सरगुजा से लेकर बस्तर संभाग तक हल्की बारिश और बूंदाबांदी होगी, जिससे मौसम ठंडा रहेगा। रात के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। फिलहाल सरगुजा संभाग सबसे ठंडा है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के बीच में है।