CG - IIT भिलाई के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इतने छात्रों को मिला गोल्ड मेडल......

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन दुर्ग जिले के भिलाई नगर स्थित IIT के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंची हैं। राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ।

CG - IIT भिलाई के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इतने छात्रों को मिला गोल्ड मेडल......
CG - IIT भिलाई के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इतने छात्रों को मिला गोल्ड मेडल......

भिलाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन दुर्ग जिले के भिलाई नगर स्थित IIT के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंची हैं। राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ।

राष्ट्रपति के हाथों सात छात्र गोल्ड मेडल से सम्मानित हुए। दीक्षांत समारोह में 2023 और 2024 में स्नातक करने वाले 396 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। 2023 बैच के स्नातक छात्रों में 13 पीएचडी, 11 एमएससी, 27 एमटेक, 13 बीटेक (ऑनर्स) और 123 बीटेक स्नातक शामिल है। 2024 के स्नातक बैच में 8 पीएचडी, 20 एमएससी, 19 एमटेक, 12 बीटेक (ऑनर्स) और 150 बीटेक छात्र शामिल है।