CG Politics : महापौर एजाज ढेबर की कुर्सी खतरे में, कांग्रेस की हार से छाए नगर सरकार पर संकट के बादल, सरकार बदलते ही भाजपा के पार्षदों की बैठक शुरू....
छत्तीसगढ़ में चुनाव के नतीजे आने के बाद से नगर निगम में राजनीतिक समीकरण बदलने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि राज्य कैबिनेट के गठन के बाद भाजपा सरकार की नजर नगर सरकार पर होगी। भाजपा को मिली जीत के बाद अब राजधानी रायपुर के नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर की मुश्किलें बढ़ती हुए नजर आ रही है।




रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव के नतीजे आने के बाद से नगर निगम में राजनीतिक समीकरण बदलने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि राज्य कैबिनेट के गठन के बाद भाजपा सरकार की नजर नगर सरकार पर होगी। भाजपा को मिली जीत के बाद अब राजधानी रायपुर के नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर की मुश्किलें बढ़ती हुए नजर आ रही है। इस क्रम में आज निगम मुख्यालय में भाजपा पार्षद दल की बैठक हो रही है। इस बैठक में बीजेपी के सभी पार्षद शामिल हुए है और अब एजाज ढेबर से इस्तीफा की मांग कर रहे हैं।
इसी बीच भाजपा पार्षद मिनल चौबे का ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरह महापौर नैतिकता के अधार पर इस्तीफा दें। वहीं पार्षद दल का कहना है कि महापौर का इस्तीफा नहीं होने पर अविश्वास प्रस्ताव लाएगा।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में सरकार से कांग्रेस की छुट्टी होने के साथ भाजपा एक्शन में आ गई है। इसकी भनक इस बात से लगने लगी है कि बीजेपी अब रायपुर के कांग्रेस महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी में जुट गई है।