CG: महिला से 10 लाख की ठगी... SECL मुख्यालय में नौकरी का दिया झांसा... फिर जो हुआ....

Woman cheated of Rs 10 Lakhs Laughter of job in SECL headquarters

CG: महिला से 10 लाख की ठगी... SECL मुख्यालय में नौकरी का दिया झांसा... फिर जो हुआ....
CG: महिला से 10 लाख की ठगी... SECL मुख्यालय में नौकरी का दिया झांसा... फिर जो हुआ....

Crime News 

Korba: ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भाष्कर सिंह कंवर उम्र 40 वर्ष ने महिला से एसईसीएल मुख्यालय में स्टोर क्लर्क ग्रेड 3 का नौकरी लगवाने के नाम से 10 लाख रुपए ठगे थे। कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के रजगामार चौकी का मामला है।

चौकी रजगामार में नीना केंवट उम्र 38 वर्ष निवासी श्यामनगर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम परसाही सड़क पारा थाना अकलतरा निवासी भाष्कर सिंह कंवर प्रार्थी को बिलासपुर एसईसीएल मुख्यालय में स्टोर क्लर्क ग्रेड 3 का नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रूपय लेकर प्रार्थी को एक ज्वाईनिंग लेटर और अपना एक चेक दिया था। आरोपी भाष्कर सिंह कंवर पिता अर्जुन सिंह कंवर उम्र 40 वर्ष निवासी परसाही सड़क पारा थाना अकलतरा जिला जॉजगीर चॉपा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। 

आरोपी भाष्कर सिंह कंवर अपने मेमोरंण्डम कथन में बताया कि वह रजगामार निवासी नीना केंवट को वर्ष 2022 से जानता पहचानता है और उसे बिलासपुर एस०ई०सी०एल० मुख्यालय में नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रूपय लेकर प्रार्थी को एक ज्वाईनिंग लेटर और अपना एक चेक दिया था आरोपी ने अपने मेमोरंण्डम कथम में यह भी बताया की नीना केंवट से लिया गया 10 लाख रूपये से अपना पक्के का घर बनवाया है। प्रकरण सदर में आरोपी भाष्कर सिंह कंवर ने जूर्म स्वीकार करने से आरोपी को विधीवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।