CG Politics : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया खुलासा, जानिए छत्तीसगढ़ में कब होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, कौन-कौन हो सकते हैं कैबिनेट में शामिल?
छत्तीसगढ़ में भाजपा पूर्ण बहुमत से जीतकर आई है। जिसके बाद पार्टी ने कुनकुरी विधानसभा से आने वाले आदिवासी समाज के विुष्णु देव साय को प्रदेश का मुखिया बनाया है। 13 दिसंबर को राज्यपाल विष्वभूषण हरिचंदन ने विष्णु देव साय को सीएम पद की शपथ दिलाई।




रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा पूर्ण बहुमत से जीतकर आई है। जिसके बाद पार्टी ने कुनकुरी विधानसभा से आने वाले आदिवासी समाज के विुष्णु देव साय को प्रदेश का मुखिया बनाया है। उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री, अरूण साव, और विजय शर्मा ने ही शपथ ली है।इस बात का इंतजार किया जा रहा है कि बाकी के 10 मंत्री कौन होंगे, और शपथग्रहण कब होगा।
राज्य के उच्चस्तरीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री दिल्ली जा रहे हैं, जहां भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से उनकी मुलाकात है, और मंत्रिमंडल के नामों पर विचार भी संभव है। वे 18 दिसंबर को रायपुर लौट आएंगे, और 19 दिसंबर को विधानसभा का तीन दिन का सत्र शुरू होगा। इस सत्र में नई सरकार को अनुपूरक बजट लाना होगा क्योंकि किसानों को रमन सरकार के समय का दो बरस का धान बोनस 25 दिसंबर को देने की घोषणा भाजपा ने चुनाव घोषणापत्र में की थी।
मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों के अनुसार विधानसभा सत्र निपट जाने के बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इस बीच विधानसभा के इस छोटे सत्र में नए विधायकों का शपथ ग्रहण होगा, और अनुपूरक बजट पर मंजूरी ली जाएगी
कब होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, कौन-कौन हो सकते हैं कैबिनेट में शामिल?
इस सवाल पर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि बहुत जल्दी ही मंत्रिमंडल का विस्तार सामने आ जाएगा। प्रदेश की जनता और मतदाता को धन्यवाद है उन्होंने बड़ा भारतीय जनता पार्टी पर व्यक्त किया है।
इन नेताओं को मिल सकती है जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ सरकार के नए मंत्रिमंडल में धरमलाल कौशिक, ओपी चौधरी, राजेश मूणत, डोमन लाल कोर्सेवाडा, अजय चंद्राकर, रेणुका सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, केदार कश्यप, रामविचार नेताम और अमर अग्रवाल को जिम्मेंदारी मिल सकती है।
17 दिसम्बर को सीएम साय दिल्ली जाएंगे। दिल्ली प्रवास पर उनके साथ डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा भी रहेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली में ही मंत्रिमडल पर मुहर लगेगी, जिसके बाद यहां मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद कर दिया जाएगा?
इस सवाल पर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि निश्चित रूप से मोदी की गारंटी का तो असर है ही। मैं हर बार बोलता हूं कि छत्तीसगढ़ ही नहीं देश की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी पर बढ़ा है और कांग्रेस पार्टी की जो पांच की सरकार थी वो विफलता भी थी। जनता पूरे पांच साल पीड़ित थी। गरीबों का हक मारा गया था। हमारी माता बहनों को गैस सिलेंडर लेने से रोका गया था और भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया था। बिना पैसे का कोई काम नहीं हो रहा था। ये सब से छत्तीसगढ़ की जनता कह रही थी कि कब विधानसभा चुनाव आए और भ्रष्ट सरकार को उखाड़ के फेंके।