CG Political News : IAS नीलकंठ टेकाम ने दिया इस्तीफा, इस पार्टी में हो सकते हैं शामिल.....

आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ में विधान सभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कई अधिकारी राजनीती में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कई अधिकारियों ने वीआरएस ले लिया। इसी बीच चुनावी रण में एक और IAS की एंट्री होने जा रही है।

CG Political News : IAS नीलकंठ टेकाम ने दिया इस्तीफा, इस पार्टी में हो सकते हैं शामिल.....
CG Political News : IAS नीलकंठ टेकाम ने दिया इस्तीफा, इस पार्टी में हो सकते हैं शामिल.....

रायपुर। आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ में विधान सभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कई अधिकारी राजनीती में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कई अधिकारियों ने वीआरएस ले लिया। इसी बीच चुनावी रण में एक और IAS की एंट्री होने जा रही है। जिनका भाजपा में शामिल होना तय बताया जा रहा है। 

आपको बता दें कि, IAS नीलकंठ टेकाम ने इस्तीफ़ा दे दिया है। अब वे BJP में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त केशकाल में भाजपा प्रवेश होगा। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहेंगे। 


छात्र राजनीति से IAS बनने का सफर

बस्तर में कांकेर जिले का अंतागढ़ सरईपारा नीलकंठ टेकाम का मूल निवास है। यहीं उनकी स्कूली शिक्षा भी हुई है। जिसके बाद कांकेर जिले में शासकीय गवर्मेंट कॉलेज से उन्होंने 1990 के दशक में समाजशास्त्र से एमए किया। यहीं कुशल नेतृत्व के चलते छात्रसंघ के अध्यक्ष भी चुने गए थे।

साल 1994 में उन्होंने MP-PSC क्रेक किया और एसटी वर्ग में टॉपर रहे। उनकी ज्यादातर पोस्टिंग बस्तर संभाग में रही। जगदलपुर में करीब 6 साल एसडीएम से लेकर अपर कलेक्टर रहे और जगदलपुर में नगर निगम कमिश्नर की जिम्मेदारी भी सम्भाल चुके हैं। वे दंतेवाड़ा जिला के जिला पंचायत सीईओ भी रहे हैं। कोंडागांव कलेक्टर रहते हुए उन्होंने नीति आयोग के आकांक्षी जिलों में कोंडागांव को नंबर-1 बनाया है। उनके रिटायरमेंट का समय साल 2028 तक है। साल 2008 में उन्हें IAS अवॉर्ड भी मिला है।