CG Political ब्रेकिंग : एक बार फिर बागी नेताओं के खिलाफ कांग्रेस ने की बड़ी कार्रवाई, पूर्व महिला शहर अध्यक्ष समेत 3 नेताओं को छह साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित....
छत्तीसगढ़ में दोनों चरणों के मतदान हो चुके हैं। अब लोगों को 3 दिसंबर के दिन होने वाले मतगणना का इंतजार है। इस बिच जानकारी मिली है कि कांग्रेस पार्टी ने जगदलपुर में अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ गतिविधियों में काम करने के आरोप में तीन कांग्रेसी नेताओं पर कार्रवाई की है।




बस्तर। छत्तीसगढ़ में दोनों चरणों के मतदान हो चुके हैं। अब लोगों को 3 दिसंबर के दिन होने वाले मतगणना का इंतजार है। इस बिच जानकारी मिली है कि कांग्रेस पार्टी ने जगदलपुर में अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ गतिविधियों में काम करने के आरोप में तीन कांग्रेसी नेताओं पर कार्रवाई की है। जिसमें पूर्व महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष कमल झज्ज, विक्रम शर्मा और कुक्की झारी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस के प्रत्याशी जतिन जयसवाल और स्थानीय संगठन के पदाधिकारी ने आला कमान से भीतरघातियों की शिकायत की थी। आला कमान के निर्देश पर जगदलपुर में शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने निष्कासन की कार्रवाई करते हुए 3 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है।