CG Political ब्रेकिंग : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा व इन दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन.....
छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र बस्तर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के 10 नेताओें ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मिली जानकारी के अनुसार केशकाल के 10 कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है।




नया भारत डेस्क : लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक अकलतरा चुन्नीलाल साहू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। चुन्नीलाल साहू ने अपना इस्तीफा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को सौंपा है। उन्होंने इसकी जानकारी X पर इस्तीफा पत्र शेयर कर दी है। साहू ने पोस्ट में लिखा ‘कांग्रेस के समस्त दायित्यों व पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से आज त्याग पत्र दे दिया.
इसी कड़ी में खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र बस्तर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के 10 नेताओें ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार केशकाल के 10 कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बताया गया कि जनपद सदस्य, सरपंच, पंच, ग्राम पटेल ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली है। सभी नेताओं ने केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली है। इन सभी का विधायक टेकाम ने भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया है।
ज्ञात हो कि कांग्रेस ने कल ही लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में पार्टी ने 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इस सूची में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के उम्मीदवारों का नाम शामिल है। छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां की 11 में से 6 सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है, जिसमें बस्तर संभाग की बीजापुर सीट के प्रत्याशी की घोषणा की गई है।