CG News : तेंदुए की मौत , खाने की तलाश में बस्ती में घुस आया तेंदुआ, फिर कुछ ऐसा हुआ कि चली गई जान...

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक तेंदुआ गांव में घुस गया और फिर वापस जंगल में न जा सका। भूख से बस्ती में घुसा तेंदुआ लोहे की तार में फंस गया और उसकी जान चली गई।

CG News : तेंदुए की मौत , खाने की तलाश में बस्ती में घुस आया तेंदुआ, फिर कुछ ऐसा हुआ कि चली गई जान...
CG News : तेंदुए की मौत , खाने की तलाश में बस्ती में घुस आया तेंदुआ, फिर कुछ ऐसा हुआ कि चली गई जान...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक तेंदुआ गांव में घुस गया और फिर वापस जंगल में न जा सका। भूख से बस्ती में घुसा तेंदुआ लोहे की तार में फंस गया और उसकी जान चली गई। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है, जब पहाड़ी से उतरकर एक तेंदुआ बस्ती में घुस आया था। मुर्गा का शिकार करने घुसे तेंदुए के शरीर में तार फंस गया था, जिससे छूटने के प्रयास में तेंदुआ खुद को घायल कर बैठा और उसकी मौत हो गई। 


डीएफओ कृष्णा जाधव ने बताया कि, सिंगारभाट पहाड़ियों से सटा हुआ इलाका है। जहां बड़ी संख्या में तेंदुए हैं। खाने की तलाश में तेंदुआ पहाड़ी से उतरकर आबादी वाले इलाकों में घुस आते हैं. तड़के सुबह भी तेंदुआ शिकार की तलाश में बस्ती में घुस आया और मुर्गा को पकड़ने के चक्कर में दीवार और जाली के बीच फंस गया था। एक तार उसके शरीर में उलझ गया, जिसके बाद तेंदुए ने तार से खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन तार उसके शरीर में उलझता चला गया और शरीर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई है।