CG New CM : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा के इस दिग्गज नेता की पत्नी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, परिवार के लोगों ने मिठाई खिलाकर दी बधाई, सीएम को राजनीति में लाने का रहा विशेष योगदान....

छत्तीसगढ़ को पहले आदिवासी मुख्यमंत्री मिलने पर बधाइयों का तांता लग गया है। छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा नेता दिलीप सिंह जूदेव की पत्नी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

CG New CM : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा के इस दिग्गज नेता की पत्नी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, परिवार के लोगों ने मिठाई खिलाकर दी बधाई, सीएम को राजनीति में लाने का रहा विशेष योगदान....
CG New CM : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा के इस दिग्गज नेता की पत्नी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, परिवार के लोगों ने मिठाई खिलाकर दी बधाई, सीएम को राजनीति में लाने का रहा विशेष योगदान....

रायपुर। छत्तीसगढ़ को पहले आदिवासी मुख्यमंत्री मिलने पर बधाइयों का तांता लग गया है। छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा नेता दिलीप सिंह जूदेव की पत्नी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं जुदेव परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री को मिठाई खिलाकर बधाई दी, इसके साथ ही जुदेव परिवार ने मुख्यमंत्री को जुदेव जी की तस्वीर भेंट की।

आपको बता दें कि भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव, नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सबसे खास और विश्वास पात्र साथी हैं। विष्णुदेव साय को सक्रिय राजनीति में लाने का श्रेय भी दिलीप सिंह जूदेव को ही जाता है। वहीं इनके समर्थक भाजपा के विजयी प्रत्याशियों ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में दोगुनी रफ्तार से डबल इंजन की सरकार चलेगी। बल इंजन सरकार का लाभ प्रदेश की आम जनता को मिलेगा।

1990 में जिले के कांसाबेल ब्लाक के ग्राम पंचायत बगिया के सरपंच रहने के दौरान दिलीप सिंह जूदेव से विष्णुदेव साय की मुलाकात हुई थी। जूदेव श्री साय के सरल और मिलनसार व्यवहार से प्रभावित होकर उन्हें 1990 में तपकरा विधानसभा सीट से भाजपा का प्रत्याशी बनाया था। जूदेव के विश्वास पर खरा उतरते हुए विष्णुदेव साय ने 24732 वोट से जीत दर्ज कर अविभाजित मध्यप्रदेश के विधानसभा पहुंचे थे।

विधायक रहते हुए साय के काम से प्रभावित दिलीप सिंह जूदेव ने उन्हें 1999 में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा था। इसके बाद 2014 तक लगातार चार बार इसी संसदीय क्षेत्र का नेतृत्व करते रहे। 2013 में दिलीप सिंह जूदेव के निधन के बाद भी जशपुर राजपरिवार से विष्णुदेव साय का संबंध पूर्ववत बना हुआ है।