CG विधायक का निधन बिग ब्रेकिंग: खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह का देर रात हुआ निधन….महज़ 52 वर्ष की उम्र में निधन…..सीने में तकलीफ के बाद अस्पताल में….दिवाली में राजनीतिक गलियारों में छाया मातम…….




डेस्क : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है, जहां विधायक देवव्रत सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई है । रात 2.30 बजे उन्होने खैरागढ़ अस्पताल में अंतिम सांसे ली। बताया जा रहा है कि सीने में तकलीफ होने के बाद उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया। 52 वर्ष की उम्र में ही देवव्रत सिंह का निधन हो गया । उनके देहांत से राजनीतिक गलियारों के साथ खैरागढ़ में भी मातम का माहौल है । खैरागढ़ के राजपरिवार से ताल्लुक रखने वाले देवव्रत राजनांदगांव से सांसद भी रह चुके है ।
छत्तीसगढ़ की सियासत में कम उम्र में ही पहचान बनाने वाले नेता देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक निर्वाचित हुए। इसके अलावा वह राजनांदगांव लोकसभा सीट से सांसद भी निर्वाचित हुए। देवव्रत सिंह FCI (भारतीय खाद्य निगम) के अध्यक्ष रहे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विधायक और पूर्व सांसद श्री देवव्रत सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ ने एक ऊर्जावान और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को खो दिया है। श्री सिंह का कम उम्र में निधन प्रदेश की राजनीति को अपूरणीय क्षति है। श्री देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा से चार बार विधायक और एक बार राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं। मुख्यमंत्री ने श्री देवव्रत सिंह के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री देवव्रत सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ करने के निर्देश दिए हैं।