CG लव, सेक्स और धोखा:-प्रदेश में यहाँ शादी का झांसा देकर युवती को ले आया गांव करता रहा दुष्कर्म...फिर मोबाइल बंद कर किया ये काम…लड़की बोली- करता रहा दुष्कर्म..फिर जो हुआ…फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे....

CG  लव, सेक्स और धोखा:-प्रदेश में यहाँ शादी का झांसा देकर युवती को ले आया गांव करता रहा दुष्कर्म...फिर मोबाइल बंद कर किया ये काम…लड़की बोली- करता रहा दुष्कर्म..फिर जो हुआ…फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे....

बिलासपुर – युवक ने पहले किशोरी से दोस्ती की और फिर प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ शादी करने का वादा किया। इस बीच युवक उसे भगाकर अपने गांव ले गया। एक माह से फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी। तभी वह बुधवार को किशोरी को लेकर घूमने के लिए शहर आ रहा था। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। किशोरी का बयान दर्ज करने के बाद उसके साथ बलात्कार करने का भी राज खुला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कोनी थाना प्रभारी सुनील कुर्रे ने बताया कि मूलत: मुंगेली जिले में रहने वाला प्रेमकुमार सतनामी (23) कोनी क्षेत्र में निजी संस्थान में काम करता था। इस दौरान उसकी पहचान कोनी क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी से हुई। उसने किशोरी से पहले दोस्ती की। फिर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। प्रेमकुमार ने उसके साथ शादी करने का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। करीब एक माह पहले सितंबर में प्रेमकुमार उसके साथ शादी करने की बात कहकर उसे बहलाकर अपने साथ ले गया। इस दौरान भी वह किशोरी का शारीरिक शोषण करता रहा। किशोरी के गायब होने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस अपहरण की आशंका से अपराध दर्ज कर किशोरी व आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस उसके संभावित ठिकानों में दबिश भी दी। लेकिन, आरोपी नहीं मिला। बुधवार को पुलिस को खबर मिली कि किशोरी को लेकर आरोपी युवक प्रेमकुमार मुंगेली से बिलासपुर तरफ आ रहा है। इस पर पुलिस ने सकरी क्षेत्र के भरनी के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। वहीं किशोरी भी उसके साथ मिल गई।

पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोपी युवक बीते एक माह से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण के साथ ही दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी युवक का उसके घर भी आना-जाना था। इसके बाद भी परिजन को आरोपी की करतूत की भनक तक नहीं लगी। जब वह किशोरी को भगाकर ले गया तब भी परिजन को भरोसा नहीं हो रहा था। लेकिन, आरोपी युवक के भी अचानक गायब होने पर उन्हें शक हुआ। तब उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।