CM साय की प्रदेशवासियों से अपील: छत्तीसगढ़ की झांकी के लिए कीजिए वोट, देखें वोटिंग के लिए पूरी प्रक्रिया.....

Republic Day 2024, Vote For Chhattisgarh Tableau

CM साय की प्रदेशवासियों से अपील: छत्तीसगढ़ की झांकी के लिए कीजिए वोट, देखें वोटिंग के लिए पूरी प्रक्रिया.....
CM साय की प्रदेशवासियों से अपील: छत्तीसगढ़ की झांकी के लिए कीजिए वोट, देखें वोटिंग के लिए पूरी प्रक्रिया.....

Republic Day 2024, Vote For Chhattisgarh Tableau

रायपुर। आज 26 जनवरी 2024 को नई दिल्ली के कर्तव्य-पथ पर गणतंत्र-दिवस परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार प्रदर्शित की गई। इस झांकी में जनजातीय समाज में आदिम-काल से उपस्थित लोकतांत्रिक चेतना के प्रमाण स्वरूप जगदलपुर के मुरिया दरबार और बड़े डोंगर के लिमऊ राजा को विषय-वस्तु के रूप में प्रस्तुत किया गया। छत्तीसगढ़ के लोक-संगीत से सजी इस झांकी में परब नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। झांकी की सजावट जनजातीय शिल्पों से की गई थी, जिसमें बेलमेटल और टेराकोटा शिल्प के सौंदर्य को प्रदर्शित किया गया। कर्तव्य-पथ पर दर्शक-दीर्घा में उपस्थित विशिष्ट-जनों और आम नागरिकों ने इस झांकी की सराहना की है। 

परेड में शामिल विभिन्न राज्यों की झांकियों के बारे में आम-नागरिकों की राय लेने के लिए रक्षा मंत्रालय ने आज एक पोल की शुरुआत की है। इसकी समय-सीमा कल 27 जनवरी को शाम 5.30 बजे तक है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि कृपया छत्तीसगढ़ की झांकी के संदर्भ में अपनी राय अवश्य देवें। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक वोट करके अपने प्रदेश की झांकी को विजय दिलाने में सहभागी बनें।

वोटिंग के लिए प्रक्रिया

1. भारत सरकार की MyGov एप को प्ले स्टोर से डाउन लोड करें। 

2. साइनअप करके अपने आपको रजिस्टर करें।

3. फिर साइन-इन करें। आप अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से साइन इन कर सकते हैं। 

4. डैशबोर्ड में पोल/सर्वे बटन पर क्लिक करें। 

5. वोट फॉर योर फेबरेट टेबल्यू एट रिपब्लिक डे 2024 लिंक के नीचे कंट्रीब्यूट नाऊ बटन दबाएं।

6. अब छत्तीसगढ़ थीम आदिम जनसंसद ऑफ बस्तर मुरिया दरबार को चुने और सबमिट करें। 

7. आपका वोट दर्ज हो जाएगा।

वोटिंग के लिए सीधे इस लिंक पर क्लिक करें।