CG- Love, SEX और धोखा: शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध...फिर शादी के लिए किया मना, प्रेमी गिरफ्तार...

रायगढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग का दैहिक शोषण किया। मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

CG- Love, SEX और धोखा: शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध...फिर शादी के लिए किया मना, प्रेमी गिरफ्तार...
CG- Love, SEX और धोखा: शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध...फिर शादी के लिए किया मना, प्रेमी गिरफ्तार...

डेस्क : रायगढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग का दैहिक शोषण किया। मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक जूटमिल थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग एक निजी अस्पताल में काम करती थी। वहीं कैंटिन में काम करने वाला कमलेश सोनी से फरवरी माह में उसका जान पहचान हुआ और दोनों में बातचीत बढ़ गया। 25 फरवरी को कमलेश उसे एक सूनसान मकान में ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बुधवार को भी एक किराए के मकान में नाबालिग को ले जाकर कमलेश ने उसका दैहिक शोषण किया और जब नाबालिग ने शादी की बात कही, तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद नाबालिग ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी और उनकी सलाहा पर पीड़िता ने जूटमिल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने मामले में अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 


बताया जा रहा है कि आरोपी कमलेश 22 साल सारंगढ़ जिला के कौंवाताल का रहने वाला है, लेकिन पिछले कुछ समय से वह रायगढ़ में रहकर एक कैंटिन में काम कर रहा था। यहां नाबालिग से परिचय बढ़ाने के लिए उसने अपना सरनेम भी छिपाया और खुद को कमलेश सोनी बताया। जब उसके बारे में नाबालिग को जानकारी हुई और उसने शादी से इंकार कर दिया, तो पीड़िता ने मामले की सूचना थाना में दी। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।