CG - मावली माता मंदिर से मुर्ति एवं पैसे की गई चोरी, आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार...

CG - मावली माता मंदिर से मुर्ति एवं पैसे की गई चोरी, आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार...
CG - मावली माता मंदिर से मुर्ति एवं पैसे की गई चोरी, आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार...

चोरी के मामले में आरोपी को पड़कने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली

मावली माता मंदिर से मुर्ति एवं पैसे की गई चोरी

मामला थााना कोतवाली क्षेत्र का,

आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार 

आरोपी से मुर्ति एवं पैसे बरामद 

नाम आरोपी :- लक्ष्मण नाग पिता हरिचंद नाग उम्र 25 साल निवासी ग्राम कुरंदी सुलियागुडा पारा थाना नगरनार  जिला-बस्तर (छ0ग0)

 

जगदलपुर : पुलिस अधीक्षक,  शलभ कुमार सिन्हा के मार्ग दर्शन में लगातार अपराधिक तत्वों पर कार्यवाही की जा रही है। जिस तारतम्य में मंदिर से मुर्ति चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर को पकड़ने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि प्रार्थी अनिल सिंह ठाकुर निवासी डोकरीघाट पारा विजय वार्ड क्र0 02 जगदलपुर ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.08.2024 के 10ः30 बजे, मावली माता मंदिर अंदर एक व्यक्ति प्रवेश कर, मंदिर में रखे पीतल का मुर्ति एवं भगवान में चढाया हुआ नगदी रकम 100 रूपये को चोरी कर ले जा रहा था कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया।  

 

विवेचना :-

           प्रकरण में पुलिस अधीक्षक,  शलभ कुमार सिन्हा, अति. पुलिस अधीक्षक  माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  दिलीप कोसले के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर अनुसंधान में लिया गया। अनुसंधान दौरान द्वारा प्रार्थी व गवाहो से पुछताछ उपरांत लक्ष्मण नाग को जिसे हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम लक्ष्मण नाग नि0 ग्राम कुरंदी सुलियागुडा थाना नगरनार का रहने वाला बताया। जिसके द्वारा मंदिर से मुर्ति और पैसे को चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी के कब्जे से चोरी गये पीतल का मुर्ति एवं नगदी रकम 100 रूपये को जप्त कर किया गया है। आरोपी के खिलाफ घटना कारित करने का अपराध सबुत पाये जाने से गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।   

 

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-

निरीक्षक -  शिवानंद सिंह 

उपनिरी -    लोकेश्वर नाग

प्रआर.- अनंत बघेल 

आर. -  युवराज ठाकुर, रमेश पोर्ते।