CG - बैंक लॉकर से सोने के गहने गायब! मचा हड़कंप, थाने पहुंचा लॉकर मालिक, फिर जो हुआ......

अक्सर लोग सोचते हैं कि बैंक लॉकर में चीजें सुरक्षित रहेंगी, घर पर रखने में खतरा है। इसी सोच के साथ लोग लोग बैंक लॉकर में बेशकीमती चीजें, खासकर गहने रखते हैं। लेकिन अब बैंक का लॉकर भी अब सुरक्षित नहीं रहे हैं।

CG - बैंक लॉकर से सोने के गहने गायब! मचा हड़कंप, थाने पहुंचा लॉकर मालिक, फिर जो हुआ......
CG - बैंक लॉकर से सोने के गहने गायब! मचा हड़कंप, थाने पहुंचा लॉकर मालिक, फिर जो हुआ......

दुर्ग। अक्सर लोग सोचते हैं कि बैंक लॉकर में चीजें सुरक्षित रहेंगी, घर पर रखने में खतरा है। इसी सोच के साथ लोग लोग बैंक लॉकर में बेशकीमती चीजें, खासकर गहने रखते हैं। लेकिन अब बैंक का लॉकर भी अब सुरक्षित नहीं रहे हैं। भिलाई के पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर में रखा सोने के गहने गायब हो गए। लॉकर मलिक की रिपोर्ट पर बैंक प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। 

सौमिल लुनिया ने भिलाई के सिविक सेंटर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर में सोना रखा था। धनतेरस के दिन सोना निकालने पंजाब नेशनल बैंक पहुंचकर लॉकर को खोलकर देखा है, तो उसके अंदर सोने का गहने नहीं था। 

सौमिल ने बताया कि इस पर बैंक प्रबंधन से बात करने पर सकारात्मक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। घटना की शिकायत मिलते ही भिलाई नगर पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ बैंक स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है।