CG - गांजा की तस्करी : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर तरीके से हो रही थी तस्करी, लाखों का गांजा जब्त, पति-पत्नी गिरफ्तार.....

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले में अवैध नशा के कारोबार के खिलाफ पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत आज कोल्हेनझरिया चौकी क्षेत्र में 23 किलो गांजा के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया।

CG - गांजा की तस्करी : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर तरीके से हो रही थी तस्करी, लाखों का गांजा जब्त, पति-पत्नी गिरफ्तार.....
CG - गांजा की तस्करी : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर तरीके से हो रही थी तस्करी, लाखों का गांजा जब्त, पति-पत्नी गिरफ्तार.....

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले में अवैध नशा के कारोबार के खिलाफ पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत आज कोल्हेनझरिया चौकी क्षेत्र में 23 किलो गांजा के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया। यह दंपती कार से गांजा की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने गांजा और कार को भी जब्त कर लिया है। 

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थ की बिक्री पर अंकुश लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना चौकी में बेरिकेड्स लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। आज ओड़िशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते यूपी नम्बर कार से 23 किलो गांजा लेकर लाया जा रहा था। 

कोल्हेन झरिया पुलिस ने गांजा तस्करी की सूचना मिलने पर नाकेबंदी कर कार से 23 किलो गांजा के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार किया। गांजा तस्कर ओड़िशा सुंदरगढ़ के तलसरा का रहने वाला है। जब्त गांजा और कार की कीमत लगभग 7 लाख रुपए बताया जा रहा है।