CG - सेंट्रल जेल में गैंगवार : कैदियों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, चम्मच और छड़ को घिसकर बनाया हथियार, खूनी झड़प पर जिला प्रशासन ने लिया एक्शन, इन कैदियों पर केस दर्ज....

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैंदियों के बीच गैंगवार का मामला सामने आया है। यहां होली के पहले ही दो गुटों के कैदियों ने एक दूसरे पर चम्मच और छड़ से हमला किया था।

CG - सेंट्रल जेल में गैंगवार : कैदियों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, चम्मच और छड़ को घिसकर बनाया हथियार, खूनी झड़प पर जिला प्रशासन ने लिया एक्शन, इन कैदियों पर केस दर्ज....
CG - सेंट्रल जेल में गैंगवार : कैदियों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, चम्मच और छड़ को घिसकर बनाया हथियार, खूनी झड़प पर जिला प्रशासन ने लिया एक्शन, इन कैदियों पर केस दर्ज....

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैंदियों के बीच गैंगवार का मामला सामने आया है। यहां होली के पहले ही दो गुटों के कैदियों ने एक दूसरे पर चम्मच और छड़ से हमला किया था। इन कैदियों ने चम्मच को चाकू की तरह तैयार करके एक दूसरे पर जानलेवा हमले का प्रयास किया। इस हमले में कई कैदी घायल हुए। अब इस मामले में 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। 


दरअसल, ये घटना बिलासपुर सेंट्रल जेल की है। यहां 22 मार्च की शाम को दो गुटों के कैदियों के बीच विवाद हो गया। ये विवाद बाद में मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट में घायल कैदियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया गया है। बता दें, जिन दो गुटों में गैंगवार हुआ उनके गैंग में रायपुर, कवर्धा और कोरबा के बदमाश शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार जेल के अंदर चम्मच और छड़ को घिसकर हथियार बनाया गया था। इन्हीं हथियारों से विवाद के दौरान एक-दूसरे के पक्ष के लोगों ने जमकर मारपीट हुई। हालांकि जेल अधीक्षक ने मामूली विवाद बताकर मामले को दबाने की कोशिश की है। लेकिन, जब यह मामला पुलिस तक पहुंचा, तब जाकर पूरा सच सामने आया है।