CG Election : रायगढ़ में पूर्व आईएएस ओपी चौधरी के खिलाफ होंगे कांग्रेस के ये प्रत्याशी, जानिए क्या कहता है 2023 का चुनावी समीकरण.....
आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बता दे कि इस लिस्ट में 53 नाम शामिल है। भाजपा के टिकट वितरण को देखते हुए कांग्रेस ने भी लंबे मंथन के बाद अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया।




रायगढ़। आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बता दे कि इस लिस्ट में 53 नाम शामिल है। भाजपा के टिकट वितरण को देखते हुए कांग्रेस ने भी लंबे मंथन के बाद अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। बता दें कि इस बार कांग्रेस ने रायगढ़ विधानसभा से फिर से प्रकशनायक पर दांव लगाया है। इस बार का विधानसभा चुनाव और भी दिलचस्प होने वाला है। देखना होगा की कलेक्टर के पद से इस्तीफा दें कर राजनीति में कदम रखने वाले पूर्व आईएएस ओपी चौधरी इस बार अपना जादू रायगढ़ की जनता पर चला पते है या नहीं।
2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की तरफ़ से प्रत्याशी रोशन लाल अग्रवाल और कांग्रेस के प्रकश नायक चुनावी रण में थे। इसके साथ ही भाजपा से नाराज विजय अग्रवाल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में थे। प्रकश नायक को 69062 वोट मिले थे तो वही भाजपा के रोशन लाल अग्रवाल को 54482 वोट मिले थे, और विजय अग्रवाल को 42914 वोट मिले थे। कांग्रेस भाजपा दोनों के बीच जीत का अंतर 14,580 का था।